Select Date:

पाकिस्तानी आवाम को डुबो रही शहबाज की नाकामी

Updated on 14-10-2022 06:12 PM

 मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ की नाकामी की वजह से देशवासी भुखमरी जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। हाल ही में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से देश के हालात बहुत बिगड़ गए हैं। एक तरफ शहबाज सरकार ने देश की इस हालत के पीछे ग्लोबल वार्मिंग और बाढ़ को जिम्मेदार ठहराया तो दूसरी ओर पाकिस्तानी मीडिया इससे इत्तेफाक नहीं रखता। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वास्तविकता यह है कि बाढ़ के बाद पाक सरकार चाहती तो स्थिति सुधर सकती थी लेकिन, उन्हें तो अपने राजनीतिक 'नौटंकी' से फुरसत कहां थी? पाक मीडिया ने इमरान खान को भी इसके लिए कोसा है।

 पाकिस्तान दशकों की सबसे खराब स्थिति का सामना कर रहा है। जब पाकिस्तान की आवाम के लिए इस विनाशकारी बाढ़ की जब खतरे की घंटी बजी तो शहबाज सरकार और विपक्ष की इमरान खान सरकार राजनीतिक शोर-शराबे में बिजी थी। 

राजनीतिक नौटंकी में बिजी शहबाज-इमरान
जून के मध्य से पाकिस्तान में अभूतपूर्व बारिश शुरू हुई। 25 अगस्त को सरकार द्वारा आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी गई थी। इसके तुरंत बाद, अचानक आई बाढ़ से लोगों की जान जाने लगी तो पाकिस्तान में राजनीतिक दलों ने अपने जनसंपर्क अभियान चलाने शुरू कर दिए। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने पल-पल मर रहे लोगों की जिंदगी बचाने के ऐवज पर राजनीतिक स्टंट रचा। खान ने लाखों रुपये जुटाने के खोखले दावे किए।
द नेशन की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान द्वारा एकत्र की गई राशि के खर्च पर सार्वजनिक डोमेन में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (पूर्व में नॉर्थवेस्ट फ्रंटियर प्रांत) में नौशेरा और पड़ोसी चारसद्दा शहर और उनके उपनगर अभूतपूर्व बाढ़ की चपेट में आने वाले पहले प्रमुख समुदाय थे। इस गर्मी में अचानक आई बाढ़ ने लगभग 70 लाख से ज्यादा (सरकारी आंकड़ा) बेघर कर दिए। वास्तविक संख्या सरकारी आंकड़ों की तुलना में बहुत अधिक है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.