Select Date:

Shaheen Afridi की पंजातोड़ यॉर्कर, पहले ही ओवर में झटके चार विकेट, मैदान पर बना गए वर्ल्ड रिकॉर्ड

Updated on 01-07-2023 07:59 PM
लंदन: दिग्गज पेसर शाहीन शाह अफरीदी वर्ल्ड कप 2023 की पुख्ता तैयारियों में जुटे हैं। इंग्लैंड में जारी टी-20 ब्लास्ट में उन्होंने अपनी आग उलगती गेंदों से बल्लेबाजों का जीना मुहाल कर दिया। बीती रात (30 जून) नॉटिंघमशायर की ओर से खेलते हुए वारविकशायर के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज मैदान पर अपने पहले ही ओवर में गेम का रुख तय कर दिया। अब अफरीदी टी-20 गेम के इतिहास में ओपनिंग ओवर में मेडन समेत चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन चुके हैं।

पहले ही ओवर में चार विकेट
23 वर्षीय लेफ्ट आर्म पेसर ने दूसरी पारी के पहले ओवर में ओपनर एलेक्स डेविस को एक पंजातोड़ यॉर्कर से गिराया। अंपायर ने LBW की जोरदार अपील पर अंगुली दिखा दी। बल्लेबाज के पास सिवाय सिर झुकाकर लौटने के और कोई विकल्प नहीं बचा था। अगली बॉल पर अफरीदी ने क्रिस बेंजामिन को गोल्डन डक कर दिया। वह क्लीन बोल्ड हुए। इसके बाद अगली दो गेंद पर दोनों बल्लेबाजों ने सिंगल लिए, लेकिन ओवर की पांचवी और छठी बॉल पर फिर विकेट आ गया। पहले डॉन मूजले ने कवर्स की ओर खड़े ओली स्टोन के हाथ में ही शॉट दे मारा तो अगली ही गेंद पर एड बर्नाड को क्लीन बोल्ड करते हुए मैदान पर अफरा-तफरी मजा दी।

पूरी लय में शाहीन शाह
बता दें कि शाहीन अफरीदी टी-20 ब्लास्ट में लगातार मजबूत होते जा रहे हैं। उन्होंने 13 मैचों में 8.65 की इकॉनमी रेट से 20 विकेट लिए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में, अफरीदी ने हाल ही में चार वनडे मैचों में आठ विकेट लिए थे। पाकिस्तानी तेज गेंदबाज अब श्रीलंका के खिलाफ रविवार (16 जुलाई) से गॉल में शुरू होने वाली आगामी दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अपना शानदार फॉर्म जारी रखना चाहेंगे।

फिर भी हार गई टीम
विकेटकीपर-बल्लेबाज टॉम मूर्स (42 गेंदों में 73 रन) के शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन ने नॉटिंघमशायर को निर्धारित 20 ओवरों में 168 रन बनाने में मदद की, जिसमें उन्होंने चार छक्के और छह चौके लगाए। लिंडन जेम्स और जो क्लार्क ने भी क्रमशः 37 (27) और 26 (23) रन बनाए। वार्विकशायर के लिए हसन अली और जेक लिंटॉट ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट हासिल किए। 169 रन का पीछा करते हुए, वार्विकशायर ने दो विकेट से मैदान मार लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.