Select Date:

पाकिस्तान की जीत पर शाहीन अफरीदी का ट्वीट वायरल

Updated on 23-09-2022 05:59 PM

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया है, जिसे पढ़कर लोग पहले तो हैरान रह गए, लेकिन पूरा पढ़ने से समझ आया, कि किस तरह से उन्होंने आलोचकों के मुंह पर ताला लगाया है। एशिया कप 2022 के बाद से पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान धीमे स्ट्राइक रेट को लेकर आलोचकों के निशाने पर थे। बाबर की खराब फॉर्म ने भी पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ जिस तरह से इन दोनों ने बल्लेबाजी की, उससे आलोचकों के मुंह पर कुछ समय के लिए ताला जरूर लग गया होगा। 200 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से जीत दर्ज की। बाबर 110 और रिजवान 88 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

दोनों की इस पारी से शाहीन अफरीदी भी फूले नहीं समाए। अफरीदी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, वह इंग्लैंड में रिहैब से गुजर रहे हैं और उम्मीद की जा रही है कि टी20 वर्ल्ड कप तक फिट होकर टीम से जुड़ जाएंगे। 

अफरीदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि हमें कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान से छुटकारा मिल जाना चाहिए। इतने सेलफिश खिलाड़ी हैं दोनों। अगर सही से खेलते तो मैच 15 ओवर में ही फिनिश हो जाना चाहिए था। ये आखिर तक ले गए। इसको लेकर आंदोलन छेड़ा जाए ना? इस शानदार पाकिस्तानी टीम पर गर्व है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने भारत को 4 विकेट हरा दिया। इंग्लैंड की जीत में सबसे अहम…
 17 July 2026
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
 17 July 2026
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
 17 July 2026
नई दिल्ली: कुल 35 दिन और 102 मुकाबलों के बाद अब तय हो गया है कि या तो लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना फीफा वर्ल्ड कप का खिताब बचाने वाली इतिहास…
 17 July 2026
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…
 17 July 2026
अटलांटा: लियोनेल मेसी ने एक बार फिर कर दिखाया। उनकी काबिलियत की हर बार बेहद कठिन परीक्षा ली जाती है और वह हर बार इसमें अव्वल नंबर से पास होते…
 17 July 2026
अटलांटा: मैच खत्म होने में महज पांच मिनट बचे थे और ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड का वर्षों पुराना फाइनल खेलने का सपना अब पूरा होने ही वाला है।…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टी20 सीरीज में भारतीय टीम को 0-4 से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। इस शर्मनाक हार के बाद…
 16 July 2026
लंदन: इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट के चौथे क्वार्टर फाइनल में समरसेट का सामना यॉर्कशायर से हुआ। 162 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए समरसेट ने 82 रन पर 8वां…
Advt.