बेटी के साथ केन्या घूम रहे थे शहीर शेख, 2 साल से छिपाए रखा अनाया का चेहरा, आखिर सबने देख लिया
Updated on
13-04-2023 08:47 PM
'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' फेम एक्टर शहीर शेख इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्ती हैं। उनके सारे शोज बहुत ही ज्यादा फेमस रहे हैं। शहीर की लड़कियों के बीच काफी फैन फॉलोइंग है। हालांकि शहीर शादीशुदा हैं और साथ ही एक प्यारी सी बेटी के पिता भी हैं। वैसे तो शहीर ने कभी भी अपनी बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। शायद वो फिलहाल ऐसा नहीं करना चाहते हैं, लेकिन गलती से ही सही शहीर से कुछ ऐसा हो गया कि वो इस बार बेटी का चेहरा नहीं छिपा पाए। एक वीडियो में शहीर शेख केन्या में घूम रहे थे, जहां वो बेटी को गोद में लिए एंजॉय कर रहे थे और उसका चेहरा लोगों को दिख गया।
बेटी के साथ डिज्नीलैंड में शहीर
शहीर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया जहां वह और अनाया स्लाइड्स के मजे ले रहे थे और एक-दूसरे के साथ मस्ती कर रहे थे। शहीर ने कैप्शन में लिखा- टोक्यो में अपने प्यार के साथ। मुझे नहीं पता कि कौन ज्यादा एक्साइटेड था। अनाया डिज्नी लैंड जा रही है या मैं अनाया के साथ डिज्नी लैंड जा रहा हूं।
शहीर शेख के शोज
शहीर के को-स्टार और एक्टर सौरभ जैन ने पोस्ट पर दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। यहां तक कि शहीर के फैंस भी दोनों को देखकर खुशी से पागल हो रहे हैं और वीडियो में अनाया को देखकर बहुत खुश भी हुए। वर्कफ्रंट पर शहीर टीवी शो 'वो तो है अलबेला' में हिबा नवाब के साथ कान्हा के रोल में हैं। शहीर ने 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' में लंबे समय तक काम किया और ये रोल उनका अब तक का बेस्ट था।
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…
ग्रेसी सिंह का नाम उन एक्ट्रेसेस में शामिल है, जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी सादगी, सहज एक्टिंग और दमदार किरदारों के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह…