खुद कर चुके हैं एज फ्रॉड, अब शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगाया आरोप
Updated on
05-03-2026 02:39 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी आज कल अलग-अलग पाकिस्तानी शो पर क्रिकेट से जुड़े मामलों पर बात करते हुए नजर आते हैं। शाहिद अपने बयानों के चलते अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने हाल ही में अपने दामाद शाहीन अफरीदी को टीम से ड्रॉप करने की बात कही थी, जिसके बाद वह काफी लाइमलाइट में आ गए थे। अब एक बार फिर शाहिद अफरीदी का नाम चर्चा में है। उन्होंने एक पाकिस्तानी शो पर एक खिलाड़ी की उम्र को लेकर अजीबोगरीब बात कही है और रिएक्शन दिया है।
क्या शाहिद अफरीदी एज फ्रॉड की ओर कर रहे थे इशारा?
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उस वीडियो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी और एंकर, पाकिस्तानी खिलाड़ी इरफान खान नियाजी की बात कर रहे होते हैं। शाहिद अफरीदी फिर एंकर से इरफान खान की उम्र पूछते हैं। एंकर जब कहती हैं कि इरफान खान 23 साल के हैं तो यह सुनकर शाहिद अफरीदी चौक जाते हैं।इसके बाद वो कहते हैं कि, 'फिर तो हम ठीक हैं 30-35 के।' उसके बाद वह फिर से एंकर से पूछते हैं कि क्या सच में नियाजी 23 साल के हैं? शाहिद अफरीदी का इस तरह का रिएक्शन खिलाड़ी की एज फ्रॉड होने का इशारा लग रहा था। हालांकि शाहिद अफरीदी पर खुद भी एज फ्रॉड के आरोप अपने करियर के दौरान लगे हैं। उन्होंने अपने आत्मकथा में इस बात का खुलासा भी किया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनकी ओरिजिनल उम्र कागजी उम्र से 5 साल ज्यादा है।
पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं इरफान खान
23 साल के इरफान खान नियाजी ने पाकिस्तान के लिए 2024 में वनडे और टी20 में डेब्यू किया था। उसके बाद से अब तक उन्होंने पाकिस्तान के लिए 9 वनडे और 14 टी20 मुकाबले खेले हैं। वनडे में इरफान खान के नाम 48 तो टी20 में 189 रन हैं। उनका स्ट्राइक रेट टी20 में 135 का है। इरफान खान ने अपना आखिरी मैच पाकिस्तान के लिए 2025 मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…