गाली-गलौज पर शाहिद अफरीदी ने दी थी समझाइश, फिर मोहम्मद आमिर ने की सरेआम अश्लील हरकत
Updated on
20-02-2023 07:11 PM
नई दिल्ली: कराची किंग्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाले में लाहौर कलंदर्स के खिलाफ विकेट लेने के बाद सरेआम अश्लील इशारा करते दिखे। उनकी यह हरकत पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के उस बयान का जवाब माना जा रहा है, जिसमें बूम-बूम अफरीदी ने कहा था कि उन्होंने आमिर को फोन करके मैदान पर गंदे व्यवहार के लिए डांट लगाई है।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने केवल दो ओवर फेंके और 12 रन देकर शाई होप के रूप में एक विकेट झटकका। इसके बाद आमिर विकेट का जश्न मनाते हुए अश्लील इशारे करते नजर आए। इस हफ्ते की शुरुआत में अफरीदी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग सीजन आठ में कराची किंग्स के लिए पहले दो मैचों में अपने ऑन-फील्ड व्यवहार के लिए व्यक्तिगत रूप से आमिर को डांटा था।
अफरीदी ने कहा था- कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करे या न करे मैं उसे कॉल करने के लिए एक संदेश भेजता हूं। इसी तरह मैंने कल आमिर को मैसेज किया। मैंने उससे सम्मानपूर्वक बात की, लेकिन मैंने उसे डांटा भी। मैंने आमिर से कहा, 'तुम क्या चाहते हो?' तुमने इतना सम्मान प्राप्त किया, तुमने अपनी प्रतिष्ठा पर धब्बा लगाया और वहां से तुमने वापसी की। एक तरह से नया जीवन मिला है। आप क्या करने की कोशिश कर रहे हैं?
अफरीदी ने आगे बताया- क्या यह खेलने का तरीका है? आपके आसपास जूनियर्स हैं, आप अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ फैंस हैं जो इसे देखकर मायूस हो गए हैं। यहां तक कि हमने भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है और कभी-कभी कैमरा हमें पकड़ लेता था। परिवार हैं, बच्चे आपको टेलीविजन पर देख रहे हैं। आक्रामकता ठीक है, लेकिन इसे नियंत्रण में रखें।
हालांकि, कराची के कप्तान इमाद वसीम अपने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के समर्थन में सामने आए। इमाद ने कहा- एक तेज गेंदबाज को आक्रामक होना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि वह जानबूझकर कुछ करता है जहां तक मैच अधिकारियों की ओर से उन पर कोई आपत्ति नहीं है तो मुझे कोई भ आपत्ति नहीं है।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…