दामाद शाहीन को टीम से किया गया बाहर तो खुश हुए शाहिद अफरीदी, पीसीबी की कर रहे हैं तारीफ
Updated on
15-10-2024 02:33 PM
मुल्तान: इंग्लैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भूचाल मचा हुआ है। टीम से पूर्व कप्तान बाबर आजम और शाहीन अफरीदी को बाहर कर दिया गया है। ये दोनों ही खिलाड़ी लगातार फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में पीसीबी के नए चयन समिति ने फैसला किया कि बाबर और शाहीन की जगह की किसी नए चेहरे को मौका दिया जाए। यही कारण है कि बोर्ड ने इन दोनों खिलाड़ियों को मुल्तान में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच से बाहर का रास्ता दिखा। पीसीबी के इस फैसले के बाद पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
शाहीन और बाबर को टीम से बाहर किए जाने के बाद शाहिद अफरीदी ने खुशी जताई है और बोर्ड की तारीफ की है। शाहिद अफरीदी का मानना सिलेक्टर्स का यह फैसला बाबर आजम और शाहीन के सही साबित होगा। उन्होंने एक्स पर लिखा, बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह को पाकिस्तानी टीम से बाहर किए जाने का मैं समर्थन करता हूं। सिलेक्टर्स के इस कदम से न केवल इन चैंपियन खिलाड़ियों के करियर सुरक्षित करेगा बल्कि इससे उन्हें और आगे बढ़ने का भी मौका मिलेगा। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम में नए प्रतिभाओं को परखने और तैयार करने का भी मौका मिलेगा जिससे की भविष्य के लिए मजबूत बेंच स्ट्रेंथ बनाने का एक बड़ा अवसर भी होगा।
इंग्लैंड के खिलाफ मुल्तान टेस्ट मैच में बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और नसीम शाह बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे। बाबर आजम को लेकर तो पहले से ही यह बात चल रही थी कि उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है लेकिन शाहीन और नसीम को लेकर जो फैसला लिया गया वह काफी हैरान करने वाला था।
मुल्तान मे पाकिस्तान को पारी से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला भी पाकिस्तानी टीम मुल्तान में खेल रही है। ऐसे में उम्मीद है कि इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम ने जो बदलाव किया है वह कारगर और टीम को जीत मिल सके।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…