शाहिद अफरीदी की एशिया लायंस नई चैंपियन, फाइनल में वर्ल्ड जायंट्स को दी 7 विकेट से मात
Updated on
21-03-2023 09:48 PM
दोहा: एशिया लायंस और वर्ल्ड जायंट्स के बीच आज यानी 20 मार्च को लीजेंड्स लीग क्रिकेट का फाइनल मुकाबला दोहा में खेला गया। फाइनल मैच में शाहिद अफरीदी की आगुवाई वाली एशिया लायंस ने वर्ल्ड जायंट्स को एकतरफा मुकाबला हराया। वर्ल्ड की टीम पूरे मैच में फींकी नजर आई। न ही वह बल्लेबाजी और न ही गेंदबाजी में अपनी छाप छोड़ पाए। ऐसे में गत विजेता वर्ल्ड जायंट्स ने एलएलसी 2023 का फाइनल मुकाबला इतने विकेट से गंवा दिया। वहीं एशिया लायंस ने एलएलसी का अपना पहला खिताब दूसरे सीजन में ही जीत लिया। अब सिर्फ इंडिया महाराजा एकमात्र टीम रह गई है जो लीजेंड्स लीग क्रिकेट मास्टर्स की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। हालांकि आइये ऐसे में नजर डालते हैं कि लीजेंड्स लीग के फाइनल मुकाबले में आखिर क्या-क्या घटा।
वर्ल्ड जायंट्स ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी
वर्ल्ड जायंट्स के कप्तान शेन वॉटसन ने फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। गौरतलब है कि वर्ल्ड जायंट्स की बल्लेबाजी एलएलसी 2023 के फाइनल मुकाबले में काफी निराशाजनक रही। वह निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना पाई। जैक कैलिस (78*) और रॉस टेलर (32) के अलावा वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से हर कोई बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहा। वहीं एशिया लायंस की ओर से सबसे सफल गेंदबाज अब्दुर रज्जाक रहे। जिन्होंने चार ओवर में 3.50 की इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए महज 14 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा थिसारा परेरा को भी एक सफलता मिली।
7 विकेट से एशिया लायंस ने जीता मुकाबला
शाहिद अफरीदी की कप्तानी वाली एशिया लायंस ने 7 विकेट और 23 गेंद रहते 148 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। एशिया के इस रनचेज में उनके दोनों सलामी बल्लेबाजों उपुल थरंगा और तिलकरत्ने दिलशान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहां थरंगा ने 203 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौकों और 3 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। तो वहीं 8 चौके लगाकर दिलशान ने भी 58 रन बटोरे। इसके अलावा वर्ल्ड जायंट्स की तरफ से समित ब्रेट ली, समित पटेल और मोंटी पनेसर को भी 1-1 सफलता मिली।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…