Select Date:

शाहिद अफरीदी के जिस रिकॉर्ड पर इतराते थे पाकिस्तानी, रोहित शर्मा ने चूर-चूर कर दिया

Updated on 13-09-2023 02:35 PM
कोलंबो: एशिया कप 2023 के लिए श्रीलंका रवाना होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि वह 2019 वाले फॉर्म में लौटना चाहते हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच के अलावा हर मैच में हाफ सेंचुरी जड़ी है और इस दौरान उनकी विध्वंसक फ्लो वाली बैटिंग को फैंस ने खूब एंजॉय किया है। सुपर-4 के मुकाबले में शाहीन अफरीदी को छक्का लगाकर खाता खोला तो शादाब की ऑफ स्टंप से लगभ डेढ़ फीट बाहर जाती गेंद को स्वीप की स्टाइल में खूबसूरत हवाई फायर किया। अब श्रीलंका के खिलाफ अपनी हाफ सेंचुरी वाली पारी में 2 छक्के उड़ाते हुए शाहिद अफरीदी का एक बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया।

भारतीय कप्तान ने छक्के से पूरा किया 10 हजार वनडे रन
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी। इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। रोहित ने 7वें ओवर की 5वीं गेंद पर रजिता को छक्का लगाते हुए वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे किए और इसके साथ वह यहां तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने। यही नहीं, इस बड़े रिकॉर्ड की छांव में एक ऐसा कारनामा कर गए, जिसकी चर्चा कम ही हो रही है।
शाहिद अफरीदी का रिकॉर्ड किया तोड़ दिया
दरअसल, यह उनका एशिया कप टूर्नामेंट में 27वां छक्का रहा। इसके साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी विस्फोटक ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड चूर-चूर कर दिया। अफरीदी के नाम एशिया कप में 26 छक्के थे, जबकि रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 4 छक्के लगाकर इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। अब हिटमैन ने अफरीदी को पीछे छोड़ दिया। रोहित के नाम अब 28 छक्के हो गए हैं, क्योंकि उन्होंने 48 गेंदों में खेली गई 56 रनों की पारी के दौरान दूसरा छक्का पथिराना को लगाया था। यह वह रिकॉर्ड है, जिसका अक्सर टीवी चर्चाओं के दौरान पाकिस्तानी एक्सपर्ट्स चर्चा किया करते थे।

एशिया कप में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
  • रोहित शर्मा (IND): 28 छक्के
  • शाहिद अफरीदी (PAK): 26 छक्के
  • सनथ जयसूर्या (SL): 23 छक्के
  • सुरेश रैना (IND): 18 छक्के
  • मोहम्मद नबी (AFG): 13 छक्के
  • सौरव गांगुली (IND): 13 छक्के
उल्लेखनीय है कि इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 41 रनों से अपने नाम करते हुए फाइनल में एंट्री मार ली है। मैच में 5 विकेट झटकने वाले दिनुथ वेलालागे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.