तपती गर्मी में शहनाज गिल ने और बढ़ा दिया पारा! फुकेट में समंदर किनारे लहराईं-बलखाईं
Updated on
16-05-2023 08:32 PM
'बिग बॉस 13' से पॉप्युलैरिटी हासिल करने वाली शहनाज गिल अब तो बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। वो सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आई थीं। उनका नाम डांसर और होस्ट राघव जुयाल संग भी खूब जोड़ा गया। अब शहनाज ने खुद को काम से ब्रेक दिया है। वो अपनी मां संग फुकेट में वेकेशन मना रही हैं। इस बार उन्होंने समंदर किनारे से अपनी जो फोटोज शेयर की हैं, उसे देख फैंस के होश फाख्ता हो गए हैं।
Shehnaaz Gill ने 16 मई को सुबह-सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 'फुकेट वेकेशन' से अपनी नई फोटोज शेयर कीं। रेड कलर की ड्रेस पहने शहनाज, समंदर किनारे बैठकर पोज दे रही हैं। गीले बालों और भीगी ड्रेस में वो बेइंतहा गॉर्जियस दिख रही हैं। उनकी तस्वीरें देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं।
क्रेजी हुए फैंस
30 साल की एक्ट्रेस शहनाज गिल के पोस्ट पर फैंस भर-भरकर कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'सुबह-सुबह ही हॉटनेस। कोई एसी चला दो। उफ्फ।' दूसरे ने कॉमेंट किया, 'क्या कहर ढा रही है बेबी तू सुबह सुबह।' इस पोस्ट पर सैफ अली खान की बहन सबा ने भी पटौदी ने भी दिल वाला इमोजी बनाकर शहनाज पर प्यार बरसाया है।
शहनाज की एक और बॉलीवुड मूवी
शहनाज गिल को 'किसी का भाई किसी की जान' के बाद अब साजिद खान की फिल्म '100 पर्सेंट' मूवी में देखा जाएगा। इसमें शहनाज के अलावा नोरा फतेही, रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम के भी होने की खबरें हैं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…