Select Date:

विक्की कौशल के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखीं शहनाज गिल

Updated on 01-12-2022 07:20 PM

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और शहनाज गिल को हाल ही में एक साथ स्पॉट किया गया। दरअसल विक्की, शहनाज के शो देसी वाइब्स विद शहनाज गिल में पहुंचे थे। जहां दोनों ने मस्तीभरे अंदाज में पूरा एपिसोड शूट किया। अब शहनाज ने सोशल मीडिया पर विक्की के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस कह रहे हैं कि विक्की पंजाब की कटरीना कैफ के साथ।

विक्की ने शहनाज को फैमिली जैसा महसूस कराया

शहनाज ने इन फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हम बहुत कम ही किसी स्टार से मिलते हैं, जो आपको महसूस कराता है कि आप उनमें से एक हैं। बहुत कम ही आपको ये एहसास होता है कि आप इस व्यक्ति को सदियों से जानते हैं और वो आपकी फैमिली की तरह है। दूसरी मुलाकात में, आप बहुत कम ही महसूस करते हैं कि आप इस व्यक्ति को ऐसे जानते हैं, जैसे वो आपकी फैमिली हो।'

मैं आपसे एक बार फिर से मिलकर खुश हूं

शहनाज ने आगे लिखा, 'मुझे लगता है कि यही एक सच्चा स्टार होता है। विक्की मैं आपसे एक बार फिर से मिलकर बहुत खुश हूं और आज की बातचीत सिर्फ बातचीत नहीं उससे कई ज्यादा थी। मैं यही कामना करती हूं कि आपको अपनी लाइफ में सक्सेस, अच्छी हेल्थ और पॉजीटिविटी मिले। गोविंदा नाम मेरा के लिए ऑल द बेस्ट वाहेगुरू मेहर करे। आपकी फिल्म सुपरहिट हो।'

शहनाज-विक्की पहले भी साथ में स्पॉट हो चुके हैं

शहनाज ने पिछले महीने दिवाली पार्टी के दौरान भी विक्की के साथ फोटोज शेयर की थीं। शहनाज ने इन फोटोज को शेयर कर लिखा था, 'हुड़ बनी न गल (ये हुई न बात) दो पंजाबी एक फ्रेम विच'। इन फोटोज में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.