स्क्रीन पर फिर रोमांस करेंगे शाहरुख-दीपिका, 'जवान' के सेट से सामने आई फोटो
Updated on
18-04-2023 09:46 PM
'ओम शांति ओम' हो या फिर 'चेन्नई एक्सप्रेस'... शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। इस जोड़ी ने 'पठान' फिल्म में भी खूब रंग जमाया। ये फिल्म भी हिट रही। अब दोनों एक बार फिर से स्क्रीन पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। फिल्म का नाम है 'जवान'। जिसमें वैसे तो साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि दीपिका का भी कैमियो होगा। इसके लिए दोनों स्टार्स ने शूटिंग भी की है, जिसकी फोटोज सामने आई हैं।
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने Jawan फिल्म में एक स्पेशल सॉन्ग के लिए शूटिंग की है। मंगलवार की सुबह दोनों ने शूटिंग की। दोनों को व्हाइट शर्ट, ब्लैक पैंट और मैचिंग ब्लैक बूट्स में स्पॉट किया गया। दीपिका ने हाई पोनीटेल के साथ गले में रेड कलर का स्कार्फ भी डाला हुआ है।
जून में रिलीज होगी 'जवान'
'जवान' फिल्म को साउथ के फेमस डायरेक्टर एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। इसमें Shah Rukh Khan के अपोजिट नयनतारा नजर आएंगी। एक्शन से भरपूर ये फिल्म इसी साल जून महीने में रिलीज होगी।
दीपिका ने की थी शाहरुख की जमकर तारीफ
शाहरुख खान और Deepika Padukone ने 'पठान' जैसी हिट मूवी दी है। फिल्म की सक्सेस मीट पर दीपिका ने इमोशनल होकर बताया था कि शाहरुख खान बहुत सपोर्टिंग को-एक्टर हैं। उन्होंने कहा था, 'ईमानदारी से कहूं तो हम रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नहीं, बल्कि अच्छी फिल्म बनाने के लिए निकले हैं। शाहरुख ने मुझे अपनी पहली फिल्म में यही सिखाया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि उन लोगों के साथ करना चाहिए, जिनके साथ आपको खुशी मिलती है। चाहे ओम शांति ओम हो या फिर चेन्नई एक्सप्रेस, इसे हमारे रिलेशनशिप में मौजूद प्यार और विश्वास ने स्पेशल बनाया है। मैं आज यहां नहीं होती, अगर शाहरुख खान और मेरे लिए उनका विजन नहीं होता। उन्होंने मुझे वो कॉन्फिडेंस दिया है, जो वो जानते भी नहीं। मैं जो चाहती हूं, वो करती हूं, क्योंकि मुझे पता है कि शाहरुख हमेशा मेरे साथ रहेंगे।'
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…