Select Date:

शाहरुख खान की नेस वाडिया से हुई तीखी बहस:IPL के खिलाड़ियों की नीलामी पर बात बिगड़ी, दो पक्षों में बटे टीम मालिक

Updated on 01-08-2024 04:49 PM

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इंडियन प्रीमियर लीग की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं। IPL के अगले सीजन के सिलसिले में 31 जुलाई को BCCI (बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया) के हेडक्वार्टर में सभी टीमों के मालिकों और BCCI के पदाधिकारियों के बीच एक मीटिंग रखी गई थी। मीटिंग में KKR के मालिक शाहरुख खान भी पहुंचे थे, जहां उनकी दूसरी टीम के मालिक नेस वाडिया से बहस हो गई है। माहौल गर्म होने के बाद मीटिंग का फिलहाल कोई नतीजा नहीं निकल सका है।

हाल ही में आई क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मीटिंग इस मुद्दे पर रखी गई थी कि आगामी सीजन के लिए मेगा ऑक्शन रखा जाना चाहिए या नहीं। किंग नाइट राइडर के मालिक शाहरुख खान अगले मेगा ऑक्शन के खिलाफ थे, जबकि पंजाब किंग के मालिक नेस वाडिया चाहते थे कि ऑक्शन हो। शाहरुख ने मीटिंग में ये भी पक्ष रखा कि मिनी ऑक्शन हो और उनके ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन करने की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। जबकि नेस वाडिया ने इससे साफ इनकार कर दिया। इस मुद्दे पर चर्चा जारी ही थी कि दोनों के बीच अपने-अपने मुद्दों पर बहस शुरू हो गई।

बहस के बीच सभी टीमों के मालिक दो गुटों में बट गए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सनराइज हैदराबाद की मालिक काव्या मारन, शाहरुख खान के सपोर्ट में उतरीं। चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियन, गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के मालिकों ने भी शाहरुख के पक्ष पर सहमति जताई है। वहीं दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर्स बैंग्लोर, लखनऊ सुपर जाइंट्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल के मालिकों का मानना है कि बेहतर टीम बनाने के लिए मेगा ऑक्शन किया जाए। 31 जुलाई को हुई मीटिंग में IPL से जुड़े अहम मुद्दों पर फैसले लिए जाने वाले थे।

शाहरुख खान ने करवाया मोतियाबिंद का इलाज!

बीते कई दिनों से रिपोर्ट्स थीं कि शाहरुख खान दोनों आंखों के मोतियाबिंद होने की समस्या से जूझ रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि एक्टर ने अनंत-राधिका की शादी से पहले मुंबई के HN रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में अपनी आंखों का इलाज करवाया था। इलाज से संतुष्ट न होने पर शाहरुख खान 30 जुलाई को अमेरिका जाएंगे, हालांकि ये खबरें अफवाह साबित हुई हैं। रिपोर्ट्स ये भी हैं कि शाहरुख जुलाई की शुरुआत में अमेरिका जाकर ट्रीटमेंट ले चुके हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपकमिंग फिल्म किंग की तैयारी कर रहे हैं। रेड चिलीज प्रोडक्शन की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस एक्शन पैक्ड फिल्म की शूटिंग लंदन में होने वाली है, जिसकी तैयारियां जारी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
'रामायणम्' के ट्रेलर का काफी लंबे समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था, और अब जब इसे 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज किया…
 30 July 2026
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
 30 July 2026
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
 30 July 2026
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
 30 July 2026
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
 30 July 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार चर्चा में है। रणबीर कपूर से लेकर यश और साई पल्लवी के अलावा लारा दत्ता के…
 28 July 2026
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
 28 July 2026
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
 28 July 2026
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभ‍िनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…
Advt.