'ऐसी दीवानगी' सुनकर खुली थी नींद, शाहरुख ने बताया दिव्या भारती की मौत का कैसे लगा था पता
Updated on
05-04-2023 09:55 PM
बॉलीवुड की प्यारी और खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार रहीं दिव्या भारती भले आज हमारे बीच न हों लेकिन उनको लेकर फैन्स में आज भी दीवानगी है। दिव्या भारती केवल अपनी खूबसूरती ही नहीं बल्कि अपनी एक्टिंग को लेकर भी खूब चर्चा में रहा करती थीं। दिव्या का करियर छोटा रहा लेकिन बड़ा ही शानदार। फिर अचानक दिव्या भारती के मौत की खबर ने सबको सन्न करके रख दिया। शाहरुख खान दिव्या भारती के साथ फिल्म 'दिल आशना है' और 'दीवाना' में नजर आए थे और दोनों की जोड़ी लोगो को खूब भाई थी। शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में वो किस्सा सुनाया था जब उन्हें उनकी हिरोइन दिव्या भारती की डेथ की खबर मिली थी।
दिव्या भारती की मौत 5 अप्रैल, 1993 को हुई थी और आज बुधवार को उनकी 30वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया था कि कैसे और कब उन्हें दिव्या के मौत की खबर मिली थी।
शाहरुख खान ने बताया कैसे मालूम पड़ी ये खबर
इस इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि वह दिल्ली में सो रहे थे। उन्होंने कहा, 'टीवी पर ऐसी दीवानगी गाना बज रहा था तो मुझे लगा मैं बड़ा स्टार बन चुका हूं, क्योंकि वो फिल्म काफी हिट हुई थी। अचानक ये गाना बजा और इसी से सुबह-सुबह मेरी नींद खुली और तभी उन्हें मालूम पड़ा कि वह मर चुकी हैं। दिव्या खिड़की से नीचे आ गिरी थीं।' एनडीटीवी से बातचीत में शाहरुख खान ने कहा था कि ये एक बहुत बड़ा शॉक था क्योंकि वे दोनों साथ में एक और फिल्म करने वाले थे।
शाहरुख ने बताया था कैसी एक्ट्रेस थीं दिव्या भारती
शाहरुख ने ये भी कहा था कि एक एक्टर के तौर पर दिव्या भारती काफी स्टनिंग थीं। शाहरुख के मुताबिक, जहां वो सीरियस किस्म के थे वहीं दिव्या बेहद चुलबुली और फ़न लविंग थीं। उन्होंने बताया था कि जब दिव्या ने उन्हें पूरा का पूरा इंस्टिट्यूशन बताया था तो उनकी ये बात दिल को छू गई थीं।
14 साल की उम्र में की पहली फिल्म
दिव्या ने 14 साल की उम्र में साल 1990 में तमिल फिल्म Nila Pennae' से डेब्यू किया था। बॉलीवुड में 'विश्वात्मा' और 'सात समंदर पार' से पहले उन्होंने कई साउथ फिल्मों में काम किया था।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…