Select Date:

शाहरुख की 'पठान' को मिल सकती है 35 करोड़ से अध‍िक की ओपनिंग, बंपर एडवांस बुकिंग शुरू

Updated on 19-01-2023 08:51 PM
शाहरुख खान की फिल्‍म 'पठान' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 25 जनवरी को रिलीज हो रही इस फिल्‍म को लेकर फैंस की एक्‍साइटमेंट जहां हर दिन बढ़ रही है, वहीं लिमिटेड थ‍िएटर्स में एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बड़ी तेजी से टिकट्स बिकने लगे हैं। हैदराबाद के प्रसाद मल्‍टीप्‍लेस थ‍िएटर में एडवांस बुकिंग शुरू होने के दो घंटों के भीतर 18,000 टिकट्स बिके हैं। जबकि मुंबई के G7 मल्‍टीप्‍लेक्‍स में शुरुआती दो घंटों में ही फर्स्‍ट डे फर्स्‍ट शो हाउसफुल हो गया। बाजार के जानकार अब यह मानकर चल रहे हैं कि 'पठान' को ओपनिंग डे पर 35 करोड़ रुपये से अध‍िक की ओपनिंग मिल सकती है।

बुधवार शाम से ही देश के कई शहरों में 'Pathaan' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। जबकि 20 जनवरी से देश के सभी शहरों और सिनेमाघरों में एडवांस बुकिंग की जा सकेगी। शाहरुख खान पिछली बार 2018 में 'जीरो' फिल्‍म में नजर आए थे। ऐसे में चार साल बाद पर्दे पर उनकी वापसी को लेकर फैंस बेकरार हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्‍शन में बनी यह फिल्‍म हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन जॉनर की है, ऐसे में क्रेज कहीं और ज्‍यादा है। विदेशों में फिल्‍म की एडवांस बुकिंग दो-तीन हफ्ते पहले ही शुरू हो चुकी थी। कनाडा से लेकर न्‍यूजीलैंड तक से रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग की खबरें पहले ही आ चुकी हैं।

'26 जनवरी को 45 करोड़ हो सकती है कमाई'

हमारे सहयोगी 'ईटाइम्‍स' से बातचीत में थ‍िएटर मालिक और फिल्‍मों की कमाई पर नजर रखने वाले अक्षय राठी ने इसे अच्‍छा ट्रेंड बताया है। वह कहते हैं, 'जिस तरह से लोगों ने फिल्‍म को रेस्‍पॉन्‍स देने शुरू किया है। मुझे लगता है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्‍म 35 करोड़ रुपये से अध‍िक का बिजनस आसानी से कर लेगी। जबकि रिलीज के अगले ही दिन 26 जनवरी की छुट्टी है, ऐसे में उस दिन कमाई का आंकड़ा 45 करोड़ को पार कर सकता है।'

'पठान को मिलेगा 5 दिनों के वीकेंड का बड़ा फायदा'

प्रोड्यूसर और ट्रेड एनालिस्‍ट गिरीश जौहर भी 'पठान' को लेकर बहुत आशावान हैं। वह मानते हैं कि विदेशों की तरह ही देसी बॉक्‍स ऑफिस पर भी 'पठान' किसी तूफान की तरह छा जाएगी। वह कहते हैं, 'मुझे लगता है कि बुधवार, 25 जनवरी को यह फिल्‍म जबरदस्‍त ओपनिंग लेगी। उस दिन छुट्टी नहीं है, लेकिन फिर भी शाहरुख अपने स्‍टारडम की बदौलत कमाई करेंगे। दर्शकों के क्रेज को लेकर देखता है कि यह फिल्‍म ओपनिंग डे पर 35-37 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। फिल्‍म को 5 दिनों का एक्‍सटेंडेड वीकेंड मिलने वाला है। ऐसे में आगे 26 जनवरी और फिर शनिवार-रविवार को कमाई के आंकड़े चौंका सकते हैं।'

फर्स्‍ट वीकेंड में वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ कमा लेगी पठान!

गिरीश जौहर आगे कहते हैं कि 'पठान' की एडवांस बुकिंग विदेशों में भी बहुत तगड़ी हुई है। ऐसे में यह फिल्‍म पहले पांच दिनों में ही विदेशों में 10 से 12 मिलियन डॉलर की कमाई कर सकती है। और अगर सब ठीक रहता है तो 5 दिनों के अपने पहले वीकेंड मे ही 'पठान' वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ रुपये की कमाई आसानी से कर लेगी।

'पठान' में सरप्राइज देंगे सलमान खान और कटरीना कैफ!

'पठान' में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी है। समझा जा रहा है कि आदित्‍य चोपड़ा की 'स्‍पाई यूनिवर्स' फ्रेंचाइजी के तहत बन रही इस फिल्‍म में सलमान खान और कटरीना कैफ का कैमियो भी है। हालांकि, ट्रेलर में इनकी झलक नहीं दिखाई गई है। ऐसे में दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में 'टाइगर और जोया' को देखना सरप्राइज पैकेज होगा। यानी फिल्‍म से सलमान और कटरीना के फैन भी जुड़ जाएंगे। यानी आगे कमाई बढ़ने के पूरे आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.