Select Date:

शाकिब मेरी नजरों से गिर गया, एंजेलो मैथ्यूज ने किसी को नहीं छोड़ा, दिल खोलकर निकाली भड़ास

Updated on 07-11-2023 01:40 PM
नई दिल्ली: श्रीलंका के ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने उन्हें ‘टाइम आउट’ करवाने के लिए शाकिब अल हसन और बांग्लादेश की अपील को बेहद शर्मनाक करार दिया। वहीं विरोधी टीम के कप्तान ने कहा कि उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है क्योंकि यह नियमों के अनुसार है। मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘टाइम आउट’ होने वाले पहले बल्लेबाज बने। मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पहुंचे और हेलमेट लगाने लगे तो उसका स्ट्रैप टूट गया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया लेकिन इसमें दो मिनट से अधिक का समय लग गया।

इस बीच शाकिब ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की और अंपायर मराइस इरासमस ने उन्हें आउट करार दे दिया। मैथ्यूज ने कहा कि शाकिब और बांग्लादेश की यह हरकत बेहद शर्मनाक है और उन्हें नहीं लगता कि कोई और टीम ऐसा करती। मैथ्यूज ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'मैं आज से पहले शाकिब और बांग्लादेश का काफी सम्मान करता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। मैं कोई समय बर्बाद नहीं कर रहा था। सभी देख सकते हैं कि मैं क्रीज पर था लेकिन मेरे हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया। यह सीधा सा साजो सामान के खराब होने का मामला है।'

उन्होंने कहा, 'शाकिब और बांग्लादेश की हरकत बेहद शर्मनाक है। अगर वे इस तरह क्रिकेट खेलना चाहते हैं तो यह बेहद शर्मनाक है। मुझे नहीं लगता कि कोई और टीम ऐसा करती। मैंने उनसे अपील वापस लेने को भी कहा लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।'

श्रीलंका के इस ऑलराउंडर ने साथ ही कहा कि उनकी टीम के पास वीडियो साक्ष्य है कि वह समय पर क्रीज पर पहुंच गए थे और अंपायर को उन्हें आउट देने से पहले तकनीक की मदद लेनी चाहिए थी।

उन्होंने कहा, 'हमारे पास वीडियो साक्ष्य है कि मैं समय पर क्रीज पर पहुंच गया था। जब मैं क्रीज पर पहुंचा तब भी मेरे पास पांच सेकेंड बचे थे। अगर इसके बाद मेरे हेलमेट में समस्या आ गई तो मैं क्या कर सकता हूं। यह खिलाड़ी की सुरक्षा का सवाल है। अगर विकेटकीपर हेलमेट लगाए बिना स्पिनर के खिलाफ विकेटकीपिंग नहीं कर सकता तो फिर मैं गेंदबाज का सामना कैसे कर सकता था। अंपायर को मुझे आउट देने से पहले तकनीक का सहारा लेना चाहिए था। अगर तकनीक उपलब्ध है तो इसका इस्तेमाल होना चाहिए।'

मैच के बाद श्रीलंका के खिलाड़ियों के बांग्लादेश के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाने पर मैथ्यूज ने कहा कि अगर कोई टीम उनका सम्मान नहीं करती तो फिर वे कैसे उनका सम्मान करें।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.