शाकिब को पत्थर मारकर भगाएंगे... एंजेलो मैथ्यूज के भाई ने दी धमकी, गुस्से में पूरा श्रीलंका,
Updated on
09-11-2023 02:04 PM
नई दिल्ली: आईसीसी वनडे विश्व कप में बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज को टाइम्ड आउट किया था। मैथ्यूज इंटरनेशनल क्रिकेट में टाइम्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इस घटना के बाद से ही शाकिब अल हसन सुर्खियों में हैं। कुछ क्रिकेट फैंस शाकिब का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ का मानना है कि उन्होंने सब कुछ नियम के अनुसार ही किया उन्हें गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए। हालांकि शाकिब ने जो किया इस पर आगे भी बहस जारी रहेगी, लेकिन अब एंजेलो मैथ्यूज के भाई का शाकिब पर बयान आया है।
मैथ्यूज के भाई ने कहा, 'शाकिब अल हसन का अब श्रीलंका में कोई स्वागत नहीं करेगा। अगर वह यहां पर इंटरनेशनल क्रिकेट या फिर लंका प्रीमियर लीग में खेलने आते हैं तो उन पर पत्थर बरसाएंगे।'
शाकिब ने जो मैथ्यूज के साथ किया उससे तो यह साफ है कि श्रीलंका के क्रिकेट फैंस गुस्से में उबल रहे हैं और शाकिब के प्रति उनके मन में जो सम्मान था अब वह पूरी तरह से खत्म हो चुका है।
क्या है पूरा मामला?
विश्व कप 2023 का 38वां लीग मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। मैच में समरविक्रमा के आउट होने के बाद मैथ्यूज बैटिंग के लिए मैदान पर उतरे थे। वह क्रिज पर पहुंच गए लेकिन जब तक वह स्टांस लेकर पहली गेंद का सामना करते उन्होंने देखा कि वह उनके हेलमेट का स्ट्रैप टूट गया है।
ऐसे में सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए मैथ्यूज ने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट मंगाया, लेकिन इसी बीच शाकिब अल हसन को नजमुल हौसेन शांतो ने आकर कहा कि वह टाइम्ड आउट का अपील करे। शाकिब ने अंपायर ने ऐसा ही किया।
मैथ्यूज को जब यह पूरा माजरा समझ में आया तो वह काफी हैरान थे। उन्होंने शाकिब से बात भी की कि वह अपने अपील को वापस ले लें लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। ऐसे में मैथ्यूज टाइम्ड आउट होने के कारण अपना विकेट गंवाना पड़ा।
दअरसल क्रिकेट के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज आउट होता है तो नए खिलाड़ी को तीन मिनट के भीतर इसे पहली गेंद खेलनी होती है, लेकिन मैथ्यूज ऐसा नहीं कर पाए थे जिसके कारण वह आउट हो गए। इस घटना के बाद से खूब हंगामा हुआ।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…