शालीन भनोट ने खरीदी ब्रांड न्यू SUV कार, बोले- बाइक से मुंबई आया था, आज सपना पूरा हुआ
Updated on
29-04-2023 08:34 PM
'बिग बॉस 16' और आजकल 'बेकाबू' सीरियल से चर्चा में रहने वाले शालीन भनोट के घर नया मेहमान आया है। जी हां, ये मेहमान है, उनकी लग्जरी कार। एक्टर का 10 साल का सपना पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि उनके घर गाड़ी तो पहले भी थी लेकिन रेड कलर की कोई कार नहीं हुआ करती थी। वह पिछले दस साल से रेड कार लेने के बारे में सोच रहे थे। शालीन भनोट ने ये भी बताया कि जब वह पहली बार मुंबई आए थे तो वह बाइक पर थे। मगर अपनी मेहनत और जुनून से अपना समय बदला। आइए दिखाते हैं शालीन भनोट की नई कार और उनका रिएक्शन।
शालीन भनोट ने SUV को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है। Mahindra Scorpio-N मॉडल कार की कीमत करीब 25 लाख रुपये तक बताई जाती है। जो देखने में काफी अट्रैक्टिव और तमाम लेटेस्ट फीचर के साथ बाजार में मौजूद है।
बाइक से मुंबई आए थे
हमारी सहयोगी वेबसाइट ई-टाइम्स के साथ बातचीत में Shalin Bhanot ने बताया, 'मैंने अपनी पहली कार जबलपुर से खरीदी थी। मैं मुंबई बाइक से आया था। तब मैं कुछ खरीदने की हैसियत में नहीं था। आज भी मेरे पा वो बाइक है। मेरे पास कई कार हैं मगर लाल कार नहीं थी। पिछले दस साल का ये सपना पूरा हो गया है।'
पैरेंट्स के साथ कार लेने पहुंचे शालीन भनोट
शालीन भनोट अपने पैरेंट्स के साथ नी कार लेने पहुंचे। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'लो एक और गाड़ी आ गई। सभी का धन्यवाद।' उन्होंने बताया कि उनके साथ बेकाबू की कास्ट इस भी दौरान मौजूद थे। क्योंकि बेकाबू सीरियल और यहां के लोग उनके लिए काफी मायने रखते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर शालीन को तुरंत बधाई मिलने का तांता लग गया।
बेकाबू पर कर रहे फोकस
शालीन भनोट ने अपने कामकाज को लेकर कहा कि वह फिलहाल किसी रियालिटी शो के बारे में नहीं सोच रहे हैं। वह अपना 100 फीसदी इस शो को देना चाहते हैं। मैं रोज एपिसोड देखता हूं। खुद को बेहतर बनाता हूं।
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बार फिर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने देर रात इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर कीं,…
पिछले कुछ समय में कई बड़ी फिल्में एकसाथ रिलीज हुईं जिनमें क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने ऊंची दहाड़ लगाई है। वहीं पिछले कई दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्मों…
कॉकरोच जनता पार्टी के आह्वान पर सोमवार को संसद मार्च प्रस्तावित है। हजारों की संख्या में छात्र और प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर जमा हुए हैं। हालांकि, सुबह करीब 9:30-10:00 बजे रैली…
बॉलीवुड में रातों-रात सुपरस्टार बने अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'सैयारा' का टाइटल बनाने वाले म्यूजिक कम्पोजर और सिंगर तनिष्क बागची ने मेकर्स पर आरोप…