लानत है बाबर आजम, मैदान पर तो कम से कम दोस्ती दिखा देते, मोहम्मद नबी के साथ कर दी गिरी हुई हरकत
Updated on
24-10-2023 02:05 PM
चेन्नई: पाकिस्तान टीम इस वक्त हर किसी के निशाने पर है। यहां तक कि उनके पूर्व खिलाड़ी उन्हीं को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से 8 विकेट से हार गई। अफगानियों की इस बड़ी जीत के बाद हर कोई बाबर सेना की आलोचना कर रहा है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 283 रन का टारगेट दिया था। अफगानिस्तान ने 49 ओवर में 8 विकेट रहते यह टारगेट चेज कर लिया।
वहीं अब सोशल मीडिया पर मैच की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने जो किया वो शायद हर किसी की समझ के परे था। अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी उनकी मदद करने आ रहे थे कि बाबर ने उन्हें साफ मना कर दिया, जिस तरह से उन्होंने मना किया वह बिल्कुल भी कैमरा पर सही नहीं लगा।
बाबर आजम ने नहीं बंदवाए नबी से शू लेस
दरअसल, पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाबर आजम नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े होते हैं। उनके शू लेस खुल जाते हैं। उनके पास खड़े मोहम्मद नबी ने यह नोटिस कर लिया था कि बाबर के जूते के फीते खुल गए थे। ऐसे में वह खेल भावना को ध्यान में रखते हुए बाबर आजम के पास गए और नीचे झुककर उनके लेस बांधने लगे। लेकिन बाबर आजम तुरंत पीछे हट गए और नबी को उन्होंने लेस बांधने से मना कर दिया।
उन्होंने खुद अपने ग्लव्स उतारे और फीते बांधना शुरू कर दिया, जिस तरह से उन्होंने नबी को मना किया वह काफी ज्यादा अजीब था। नबी बाबर के मना करने के बाद उनकी पीठ थपथपा कर वहां से चले गए। बाबर ने अफगानिस्तान के खिलाफ 74 रन की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 चौके और 1 छक्का देखने को मिला। हालांकि उनका स्ट्राइक रेट इस पारी के दौरान महज 80 का था।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…