शर्मनाक हार... एशिया कप से बाहर हुआ पाकिस्तान, निराश शोएब अख्तर ने क्या बोल दिया
Updated on
15-09-2023 01:52 PM
कोलंबो: श्रीलंका ने एशिया कप (Asia Cup 2023) के सुपर चार मुकाबले में पाकिस्तान (PAK vs SL) को डकवर्थ-लुईस के तहत दो विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। पाकिस्तान को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। टीम ने ग्रुप राउंड में गेंद से दमदार प्रदर्शन किया था। सुपर 4 में भी बांग्लादेश को हराया लेकिन फिर भारत के खिलाफ 228 रनों की हार और श्रीलंका के खिलाफ आखिरी गेंद की हार ने पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। पाकिस्तान के बाहर होने से टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर काफी निराश हैं।
क्या बोले शोएब अख्तर?
शोएब अख्तर ने पाकिस्तान के एशिया कप 2023 से बाहर होने पर अपनी प्रतिक्रिया शेयर की है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा- शर्मनाक हार, वास्तव में निराश, यह जगाने वाला कॉल है। अख्तर ने अपने वीडियो में तेज गेंदबाज जमान खान की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मैच आपने देख लिया है, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया। और जो मैच बना, जमान ने बनाया। इस लड़के ने पीएसएल में बहुत अच्छी बॉलिंग की। शाहीन ने भी अच्छी बॉलिंग की है लेकिन इसका क्रेडिट जमान को जाता है। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की, और पाकिस्तान फाइनल खेलने का हकदार था। पूरी दुनिया पाकिस्तान को फाइनल खेलते देखना चाहती थी, लेकिन पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।'
फिर नहीं हो सका भारत-पाक फाइनल
एशिया कप में आज तक कभी भारत और पाकिस्तान का फाइनल नहीं हुआ है। फैंस की उम्मीद एक बार फिर टूट गई। शोएब अख्तर ने अपने वीडियो में आगे कहा- यहां आप खूब आलोचना कर सकते हैं हर चीज पर कि पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। फेवरेट होकर बाहर हो गया। दुर्भाग्य से पाकिस्तान और भारत का कभी मैच नहीं हो सकता। फाइनल कभी नहीं हुआ। यह एक मौका था। लेकिन श्रीलंकाई इसके हकदार थे।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…