Select Date:

शमी वर्ल्ड कप में इंजेक्शन लगाकर खेलते थे बाईं एड़ी की पुरानी चोट के कारण सभी मैच दर्द में खेला

Updated on 30-12-2023 01:59 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार इंजेक्शन लगा कर खेलते थे। शमी के साथ बंगाल के लिए खेलने वाले एक क्रिकेटर ने PTI को बताया, इस तेज गेंदबाज के लिए बाईं एड़ी की परेशानी पुरानी है। इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है।

उन्होंने कहा, वर्ल्ड कप मैचों के दौरान शमी दर्द से जूझ रहे थे, लगातार इंजेक्शन लेते रहे, जिससे वो वर्ल्ड कप में खेल सके। शमी इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर हैं। उन्होंने 7 मैचों में 24 विकेट लिए।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं शमी
वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीकी दौरे पर गई है। शमी इस दौरे पर टीम के साथ नहीं गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जब टेस्ट टीम का ऐलान किया था, तब वो स्क्वॉड का हिस्सा थे, लेकिन बाद में बोर्ड ने बताया कि शमी फिट नहीं होने की वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। शमी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया।

आवेश दूसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल
साउथ अफ्रीका दौरे पर केपटाउन में 3 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज आवेश खान को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम में मोहम्मद शमी को शामिल किया गया था।

सीरीज शुरू होने से पहले ही मोहम्मद शमी फिटनेस टेस्ट पास नहीं करने की वजह से दौरे से बाहर हो गए थे। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया था। अब पहला मुकाबला खत्म होने के बाद शमी की जगह पर आवेश खान को टीम में शामिल किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.