Select Date:

राकेश संग ब्रेकअप के बाद आमिर की बाहों में नजर आईं शमिता शेट्टी, Kiss का वीडियो वायरल

Updated on 29-01-2023 07:07 PM
शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अक्सर किसी ना किसी पार्टी या इवेंट में स्पॉट की जाती हैं लेकिन इस बार एक पार्टी ने उन्हें सुर्खियों का हिस्सा बना दिया। दरअसल, शमिता का एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जैसे ही एक्ट्रेस पार्टी से बाहर निकल कर आईं, तभी अचानक उन्हें आमिर अली ने अपनी बाहों में जकड़ लिया। आमिर ने शमिता को मीडिया के कैमरों से बचाकर उन्हें उनकी गाड़ी तक छोड़ा। इतना ही नहीं, एक्टर ने उन्हें गुडबाय किस भी दिया। एक्ट्रेस भी आमिर को यूं अचानक देखकर थोड़ा सकपका गईं लेकिन उनके चेहरे की स्माइल भी बरकरार रही। शमिता और आमिर के इस वीडियो पर फैंस के काफी अतरंगी रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

शमिता का वायरल हो रहा यह वीडियो आशीष चौधरी के वेडिंग एनिवर्सरी की पार्टी का है। यह पार्टी ब्रांद्रा में आशीष के घर पर सेलिब्रेट किया गया। पार्टी में शमिता के अलावा आमिर अली, जेनिफर विंगेट और टीवी के कई सितारे नजर आए। इस पार्टी की कई तस्वारें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई लेकिन शमिता के वीडियो ने साकी लाइमलाइट ही लूट ली।

फैंस का रिएक्शन

शमिता शेट्टी के साथ आमिर का बर्ताव यूजर्स को थोड़ा अजीब लगा। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों का रिएक्शन भी आया है। शमिता एक बार फिर ट्रोलर्स के निशाने पर नजर आई हैं। एक यूजर ने कॉमेंट सेक्शन में लिखा, 'ये कितने दिन तक रहेगा? एक महीना?' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या शमिता इसे डेट कर रही है? ये आंटी नहीं सुधरेगी।' हालांकि कुछ यूजर इन दोनों को साथ देखकर खुश भी हैं। एक फैन ने कॉमेंट में लिखा, 'नए चैप्टर की शुरुआत।'

जल्द रिलीज होगी शमिता की फिल्म

काम की बात करें तो शमिता काफी समय से पर्दे से गायब हैं। लेकिन हाल ही में उनकी नई फिल्म 'The Tenant' का ट्रेलर आया है। इस ट्रेलर को देखकर यह साफ पता चलता है कि एक्ट्रेस एक दफा फिर एक्टिंग की दुनिया में धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं। फिल्म 'The Tenant' 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इससे पहले शमिता 'बिग बॉस' में नजर आई थीं, जहां से उनके और राकेश बापट के रिश्ते की शुरुआत हुई। इनकी लव- स्टोरी आगे बढ़ ही रही थी कि कुछ समय बाद ही दोनों ने अपनी राहें अलग कर लीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.