52 हफ्ते के न्यूनतम स्तर पर शेयर, पेटीएम करें या नहीं
Updated on
13-02-2024 05:13 PM
नई दिल्ली: पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) पर आरबीआई (RBI) के एक्शन के बाद उसकी मूल कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications Ltd) के शेयर में भारी गिरावट आई है। पेटीएम के शेयर में भारी बिकवाली का दबाव देखा जा रहा है। पेटीएम का शेयर 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर पहुंच चुका है। आज पेटीएम का शेयर 400 रुपये के नीचे फिसल गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में पेटीएम के शेयर 300 रुपये के भी नीचे लुढ़क सकते हैं। आज भी पेटीएम के शेयर में भारी गिरावट देखी जा रही है। पेटीएम के शेयर आज 403 रुपये के स्तर पर खुले हैं। खुलने के बाद शेयर में गिरावट देखी गई है। शेयर गिरावट के साथ सुबह साढ़े 10 बजे के करीब 386 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
शेयर में में आज 7 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा रही है। पिछले 5 दिनों में शेयर 21 फीसदी से ज्यादा नीचे लुढ़क चुके हैं। वहीं बीते एक महीने में शेयर 45 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं। निवेशकों को पेटीएम के शेयर में गिरावट की वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…