Select Date:

18 रुपये से 1200 के पार पहुंचा शेयर

Updated on 01-09-2022 07:22 PM
पेस्टिसाइड्स और एग्रोकेमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी एक कंपनी ने पिछले 5 साल में छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। यह कंपनी बेस्ट एग्रोलाइफ (Best Agrolife) है। कंपनी के शेयर पिछले 5 साल में 18 रुपये से बढ़कर 1200 के पार पहुंच गए हैं। बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयरों ने इस पीरियड में 6500 पर्सेंट से अधिक का रिटर्न दिया है। अब दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचौलिया ने मल्टीबैगर एग्रीकल्चर स्टॉक बेस्ट एग्रोलाइफ में हिस्सेदारी खरीदी है।
 आशीष कचौलिया ने खरीदे 3.18 लाख शेयर
शेयर बाजार में 'बिग व्हेल' के नाम से मशहूर दिग्गज इनवेस्टर आशीष कचौलिया ने बेस्ट एग्रोलाइफ लिमिटेड (Best Agrolife) के 318000 शेयर खरीदे हैं। कचौलिया ने 30 अगस्त 2022 को एक बल्क डील में यह शेयर खरीदे हैं। आशीष कचौलिया ने 940.88 रुपये प्रति शेयर के मार्केट प्राइस पर कंपनी के स्टॉक खरीदे हैं। दिग्गज इनवेस्टर ने इस मल्टीबैगर एग्रो स्टॉक में 29,91,99,840 रुपये का इनवेस्टमेंट किया है।
 5 साल में ही 1 लाख के बन गए 68 लाख रुपये
बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर 1 सितंबर 2017 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 18.15 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 1 सितंबर 2022 को बीएसई में 1240 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों ने इस पीरियड में निवेशकों को 6721 पर्सेंट के करीब रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 5 साल पहले कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को बनाए रखा होता तो मौजूदा समय में यह पैसा 68.31 लाख रुपये होता। 
शुरुआत से लेकर अब तक 7700% से ज्यादा रिटर्न
बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयरों ने शुरुआत से लेकर अब तक 7760 पर्सेंट के करीब रिटर्न लोगों को दिया है। कंपनी के शेयर 29 अप्रैल 2016 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 15.74 रुपये के स्तर पर थे। बेस्ट एग्रोलाइफ के शेयर 1 सितंबर 2022 को बीएसई में 1240 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1399.70 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 711.90 रुपये है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
 16 July 2026
नई दिल्ली: अमेरिका के एनर्जी इंर्फोमेशन एडमिनिस्ट्रेशन (U.S. Energy Information Administration) ने बीते 10 जुलाई को समाप्त हुए सप्ताह की रिपोर्ट दे दी है। इसके मुताबिक अब अमेरकिा में क्रूड…
 16 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से एक बार फिर कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने लगी है। इस बीच सरकार ने डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF)…
 16 July 2026
नई दिल्‍ली: रविंद्र जी. बेंगलुरु के रहने वाले हैं। पहले वह फार्मास्युटिकल प्रोफेशनल रहे हैं। साल 2014 में वीजा की दिक्कतों के कारण उनकी जमी-जमाई नौकरी छूट गई। वह चार…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार आईडीबीआई बैंक में सरकारी हिस्सेदारी बेचने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स होल्डिंग्स के ऑफर को मंजूरी दे दी है। सूत्रों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश…
 15 July 2026
नई दिल्ली: भारत और यूके के बीच बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौता (FTA) आज से लागू हो रहा है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स के लिए बांग्लादेश और चीन के मुकाबले बेहतर स्थिति…
 15 July 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों ही यह खबर आई थी कि ट्रेन के एसी डिब्बों (AC Coach) से बेडरोल आइटम्स चोरी हो रहे हैं। ट्रेन से लाखों की संख्या में कंबल…
Advt.