अडानी टोटल गैस, गेल इंडिया लिमिटेड समेत तमाम गैस कंपनियों के शेयर चढ़े, जानिए हाल
Updated on
11-03-2026 01:42 PM
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय शेयर बाजारों में गैस सप्लाई करने वाली कंपनियों जैसे अडानी टोटल गैस , गुजरात गैस , पेट्रोनेट एलएनजी, गेल इंडिया लिमिटेड , इंद्रप्रथ गैस लिमिटेड और महानगर गैस लिमिटेड के शेयर में बढ़ोतरी हो गई।
कितनी हुई बढ़ोतरी
शेयर बाजार में आज अडानी टोटल गैस के शेयर 15% से भी ज्यादा चढ़ गए। वहीं गुजरात गैस के शेयर 11% से ज्यादा बढ़ गए। सरकारी कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी, गेल इंडिया लिमिटेड, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड और महानगर गैस लिमिटेड के शेयरों में भी 2% से ज्यादा की तेजी देखी गई।
पिछले सप्ताह गिरे थे
पिछले सप्ताह जब ईरान और इजरायल के बीच युद्ध छिड़ा था और गैस की सप्लाई में ठहराव आया था तकक इन कंपनियों के शेयर लुढ़के थे। हालांकि अभी भी भारत को गैस आपूर्ति के लिए कोई राजनयिक समाधान नहीं निकला है। लेकिन इस बीच सरकार ने जमाखोरी पर लगाम लगाने और गैस सप्लाई को सुचारू रखने के लिए कई उपायों की घोषणा की है।
कई शहरों में दिखने लगा असर
भारत में गैस आपूर्ति में आई कमी का असर कई शहरों में दिखने लगा है। सरकार ने कॉमर्शियल गैस की सप्लाई में जो कुछ रिस्ट्रिक्शंस लगाए हैं, उस वजह से बेंगलुरु और चेन्नई समेत कई शहरों में रेस्टोरेंट और टिफिन सर्विस चलाने वालों के चूल्हे ठंडे हो गए हैं। इनमें से कुछ ने कोयला, लकड़ी या इंडक्शन के सहारे कुछ खाना सप्लाई जारी रखा हुआ है।
गैस की कीमत बढ़ गई
होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से भारत को गैस की सप्लाई बाधित हो गई है। इस बीच सरकारी ऑयल कंपनियों ने घरेलू एलपीजी के सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये जबकि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय नेचुरल गैस की कीमत में पिछले सप्ताह करीब 40 फीसदी बढ़ गई है।
नई दिल्ली: भारत के स्मार्टफोन बाजार में जून तिमाही (Q1) के दौरान सालाना आधार पर 10% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। साल 2023 की जनवरी-मार्च तिमाही के बाद…
नई दिल्ली: एंप्लॉयीज प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने पीएफ (PF) अंशदान में कंपनियों की ओर से की गई देर से जुड़े पुराने विवादों और मुकदमों के जल्द निपटारे के लिए…
नई दिल्ली: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बुरी खबर है। भारत और रूस की पार्टनरशिप वाली कंपनी किनेट रेलवे सॉल्यूशंस (Kinet Railway Solutions)…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण फारस की खाड़ी (Persian Gulf) से होने वाले तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) के निर्यात में भारी कमी आई है।…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…