आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज के शेयरों की हुई दमदार लिस्टिंग! गदगद हुए निवेशक, पूरी डिटेल
Updated on
21-11-2022 04:43 PM
नई दिल्ली: आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर (Archean Chemical IPO) की सोमवार यानी 21 नवंबर 2022 को शानदार लिस्टिंग हो गई है। आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर (Archean Chemical IPO) के शेयर बीएसई पर 449 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए हैं। वहीं एनएसई पर ये 450 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए हैं। जबकि कंपनी ने आईपीओ के तहत अपर प्राइस बैंड 407 रुपये तय किया था। हर शेयर पर निवेशकों को 42 रुपये का फायदा हुआ है। यह आईपीओ 32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। ग्रे मार्केट में भी आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ को बंपर रिस्पांस मिल रहा था। आर्कियन केमिकल के शेयर ग्रे मार्केट में 120-130 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। इस दौरान संभावना जताई जा रही थी कि कंपनी के शेयरों की दमदार लिस्टिंग हो सकती है।
32.23 गुना हुआ था सब्सक्राइब आर्कियन केमिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के आईपीओ (Archean Chemical IPO) को निवेशकों का अच्छा समर्थन मिला था। 11 नवंबर को बंद हुए इस 1462.31 करोड़ रुपये के आईपीओ को 32.23 गुना अधिक बोलियां मिलीं थी। इस आईपीओ का क्यूआईबी के लिए आरक्षित हिस्सा 48.91 गुना सब्सक्राइब हुआ था। खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 9.96 गुना बोलियां मिलीं थी। निवेशकों के साथ ही ग्रे मार्केट में भी इस इश्यू के गैर-सूचीबद्ध शेयरों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा था। आईपीओ का इश्यू प्राइस 386-407 रुपये था।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…