बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि फूड्स का शेयर गिरा! जान लीजिए वजह
Updated on
11-09-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव से जुड़ी कंपनी पतंजलि फूड्स के शेयर गुरुवार को 66.7% गिर गए। लेकिन निवेशकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह गिरावट कंपनी द्वारा हाल ही में जारी किए गए 2:1 बोनस शेयर के कारण है। इसके कारण शेयर बाजार में यह तकनीकी बदलाव हुआ है। जिस निवेशक के पास पहले से कंपनी का एक शेयर था, उसे दो शेयर और मुफ्त में मिले हैं। कंपनी ने 11 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की थी। उसके बाद यह बदलाव हुआ। दोपहर 12.20 यह 1.02% तेजी के साथ 594.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
बोनस शेयरों के बाद अब पतंजलि फूड्स के शेयरों की संख्या तीन गुना बढ़ गई है। इसलिए शेयर की कीमत भी उसी अनुपात में गिर गई है। इससे कंपनी के बाजार मूल्य या निवेशकों के पैसे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मान लीजिए आपके पास पहले 3,000 रुपये का एक शेयर था। बोनस शेयर मिलने के बाद अब आपके पास 1,000 रुपये के तीन शेयर हैं। आपके निवेश की कुल कीमत अभी भी 3,000 रुपये ही है। यह जो कीमत में बदलाव हुआ है, वह सिर्फ मैथमेटिकल है। इसका कंपनी के कामकाज से कोई लेना-देना नहीं है।
बोनस शेयर क्यों दिए जाते हैं?
अक्सर बोनस शेयर जारी करना इस बात का संकेत है कि कंपनी के मालिक भविष्य में अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। इससे शेयर बाजार में कंपनी के आसानी से खरीदे और बेचे जा सकेंगे। साथ ही, छोटे निवेशकों के लिए भी शेयर खरीदना आसान हो जाएगा। पिछले एक साल में पतंजलि फूड्स के शेयर 6.75 प्रतिशत गिरे हैं। इस साल इसमें 0.32 प्रतिशत की मामूली गिरावट आई है। हालांकि पिछले छह महीनों में शेयर 3.00% और पिछले तीन महीनों में 6.84% बढ़ा है। लेकिन पिछले एक महीने में इसमें 0.13% की गिरावट आई है
नई दिल्ली: रेयर अर्थ को नए जमाने की टेक्नोलॉजी की रीढ़ कहा जाता है। इनका यूज इलेक्टिक वीकल, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन और डिफेंस में होता है। अभी इसकी सप्लाई चेन पर…
नई दिल्ली: होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बार फिर से संकट गहरा गया है। यही वजह है कि कच्चे तेल की ढुलाई पर एक बार फिर से जियोपोलिटकल रिस्क प्रीमियम (Geopolitical…
नई दिल्ली: सरकार ने अनुराग जैन को नीति आयोग का नया सीईओ नियुक्त किया है। अनुराग जैन मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के IAS अधिकारी हैं। कैबिनेट की नियुक्ति…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) के शेयरों में आज शुरुआती कारोबार में करीब 2% गिरावट आई। बीएसई पर यह…
नई दिल्ली: पूंजी बाजार में एथिकल इन्वेस्टिंग को बढ़ावा देने के लिए NSE ने निफ्टी 500 अहिंसा इंडेक्स की शुरुआत की है। इसमें निफ्टी 500 की उन कंपनियों को शामिल…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इंपोर्टेड जेनेरिक दवाओं पर चरणबद्ध तरीके…