31 रुपये चढ़ गया बाबा रामदेव की इस कंपनी का शेयर, जानिए कहां से मिला बूस्टर
Updated on
29-04-2024 01:49 PM
नई दिल्ली: बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड (Patanjali Foods Ltd) का शेयर आज मार्केट खुलते ही करीब 31 रुपये चढ़ गया। बीएसई पर शुरुआती कारोबार में यह 1609.00 रुपये तक गया। पिछले सत्र में यह 1577.80 रुपये पर बंद हुआ था और आज 1598.40 रुपये पर खुला। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 1,741.00 रुपये है जो इसने इसी साल 16 फरवरी को छुआ था। शनिवार को खबर आई थी कि बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड अपना नॉन-फूड बिजनस बेचने की तैयारी में है। इसमें टूथपेस्ट, तेल, साबुन और शैम्पू का कारोबार शामिल हैं। उसने बाबा रामदेव की ही लिस्टेड कंपनी पतंजलि फूड्स लिमिटेड इसे खरीदने का प्रस्ताव दिया है। यही कारण है कि आज पतंजलि फूड्स के शेयरों में तेजी देखी जा रही है।
पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने शेयर बाजार को जानकारी दी थी कि उसे पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के नॉन-फूड बिजनस को खरीदने का प्रस्ताव मिला है। कंपनी के बोर्ड ने 26 अप्रैल को इस प्रस्ताव पर चर्चा की और मूल्यांकन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। पतंजलि आयुर्वेद की स्थापना बाबा रामदेव ने की थी। वह कंपनी के प्रमोटर हैं जबकि आचार्य बालकृष्ण इसके एमडी हैं। पतंजलि फूड्स लिमिटेड को पहले रुचि सोया इंडस्ट्रीज के नाम से जाना जाता था। साल 2019 में पतंजलि आयुर्वेद ने इसे इनसॉल्वेंसी प्रोसेस में 4,350 करोड़ रुपये में खरीदा था। जून 2022 में कंपनी का नाम बदलकर पतंजलि फूड्स लिमिटेड कर दिया गया था।
पतंजलि फूड्स का बिजनस
पतंजलि फूड्स ने मई 2021 में पतंजलि बिस्कुट्स प्राइवेट लिमिटेड को 60.03 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद जून 2021 में उसने पतंजलि आयुर्वेद के नूडल्स और ब्रेकफास्ट सीरियल्स बिजनस को 3.50 करोड़ रुपये में और फिर मई 2022 में फूड बिजनस को 690 करोड़ रुपये में खरीदा था। पतंजलि फूड्स आज देश की टॉप एफएमसीजी कंपनियों में शामिल हैं। कंपनी का बिजनस एडिबल ऑयल के अलावा फूड एंड एफएमसीजी और विंड जेनरेशन सेगमेंट में भी फैला है। उसके पोर्टफोलियो में पतंजलि, रुचि गोल्ड और न्यूटेला जैसे ब्रांड्स हैं। सुबह 11.10 बजे कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.43% तेजी के साथ 1584.55 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…