तूफानी तेजी से भाग रहे ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयर, निवेश करने वाले हो गए मालामाल, दिया ऐसा तगड़ा रिटर्न
Updated on
11-01-2024 01:42 PM
नई दिल्ली: ग्लेनमार्क फर्मा की सब्सिडियरी कंपनी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences Ltd) के शेयरों में तूफानी तेजी देखी जा रही है। इस शेयर में निवेश करने वालों को बंपर मुनाफा हो रहा है। आज यानी बुधवार को भी ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए हैं। आज शेयरों में 21 अंकों से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 दिनों में शेयरों में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। वहीं पिछले एक महीने की बात करें तो ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences Ltd) के शेयर 101 अंकों से ज्यादा उछले हैं। बता दें कि ग्लेनमार्क ग्लोबल फार्मा कंपनी है। यह ब्रांडेड जेनरिक दवाएं बनाती है। कंपनी अमेरिका, यूरोपीय संघ के विभिन्न देशों, दक्षिण अमेरिका और भारत सहित 65 से अधिक देशों में अपने प्रोडक्ट बेचता है। इसके पास 14 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी और 4 R&D सेंटर है।
निवेशक हुए मालामाल
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयरों में निवेश करने वालों को बंपर मुनाफा हुआ है। पिछले 6 महीने में इस शेयर में निवेश करने वालों को 24 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न मिला है। वहीं बीते एक साल की बात करें तो निवेशकों को 77 फीसदी से ज्यादा का बंपर रिटर्न मिल चुका है। शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। एक साल पहले ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का शेयर करीब 420 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं अब यह बढ़कर 745 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका है। शेयरों में उछाल के बीच निवेशकों की इसमें अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है।
वित्तीय सलाहाकार से करें बात
शेयर बाजार में बिना जानकारी के किसी भी स्टॉक में निवेश न करें। बाजार में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…