गुजरात की कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक लाख के बना दिए 10 लाख रुपये, धड़ाधड़ लग रहा अपर सर्किट
Updated on
05-12-2024 04:44 PM
नई दिल्ली: इस समय शेयर मार्केट जहां हिचकोले ले रही है, वहीं कुछ पेनी स्टॉक धड़ाधड़ रिटर्न दे रहे हैं। इनमें कई ऐसे हैं जिनमें पिछले कई दिनों से अपर सर्किट लग रहा है। फिर इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि मार्केट ऊपर है या नीचे। इन्हीं में एक पेनी स्टॉक निवेशकों को लगातार मालामाल बना रहा है। आज गुरुवार सुबह 11 बजे जहां शेयर मार्केट में गिरावट रही तो वहीं इस पेनी स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट लग गया।हम जिस पेनी स्टॉक की बात कर रहे हैं उसका नाम गुजरात कोटेक्स लिमिटेड (Gujarat Cotex Ltd) है। गुजरात की यह कंपनी निवेशकों को लगातार अच्छा रिटर्न दे रही है। इसमें बेहद कम समय में निवेश को कई गुना कर दिया है। यही नहीं, एक लाख के 10 लाख रुपये बनाने में भी इसे बहुत ज्यादा समय नहीं लगा है। गुरुवार को इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। अभी इस कंपनी के एक शेयर की कीमत 13.68 रुपये है।
6 महीने में दोगुने से ज्यादा कर दिया पैसा
इस शेयर ने निवेशकों की रकम को 6 महीने में दोगुने से ज्यादा कर दिया है। 6 महीने पहले इसके एक शेयर की कीमत मात्र 6.22 रुपये थी। इसने इन 6 महीनों में अब तक 120 फीसदी रिटर्न दिया है।
अगर आपने 6 महीने पहले इसके एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो इनकी वैल्यू आज 2.20 लाख रुपये होती। यानी आपको मात्र 6 महीने में ही 1.20 लाख रुपये का फायदा हो चुका होता।
एक साल में 300% से ज्यादा रिटर्न
एक साल के रिटर्न की बात करें तो इसने निवेशकों को खुश कर दिया है। इतने समय में निवेश चार गुने से ज्यादा कर दिया है। एक साल पहले इसके शेयर की कीमत 3.19 रुपये थी। अब 13.68 रुपये है। ऐसे में इसने मात्र एक साल में निवेशकों को करीब 330 फीसदी रिटर्न दिया है।
एक लाख के बना दिए 10 लाख रुपये
इस शेयर ने निवेशकों के एक लाख रुपये को 10 लाख में बदल दिया है। लेकिन इस फायदा उन्हीं निवेशकों को मिला है जिन्होंने इसमें लॉन्ग टर्म में निवेश किया। इसने 5 साल में 891 फीसदी रिटर्न दिया है।
5 साल पहले इसके शेयर की कीमत मात्र 1.38 रुपये थी। एक आपने 5 साल पहले इसमें एक लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उन एक लाख रुपये की वैल्यू करीब 10 लाख रुपये (9.91 लाख रुपये) होती। ऐसे में आपको 5 साल में जबरदस्त फायदा हो चुका होता।
क्या है कंपनी का काम?
बीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 19.49 करोड़ रुपये है। कंपनी का हेडक्वार्टर दादर एंड नागर हवेली में है, लेकिन कॉर्पोरेट ऑफिस सूरत (गुजरात) में है। यह कंपनी टेक्सटाइल फैब्रिक, पॉलिस्टर यार्न आदि में कारोबार करती है।
चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 5.20 करोड़ रुपये था। वहीं जून तिमाही में यह रेवेन्यू 7.13 करोड़ रुपये था। सितंबर तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में भी कमी आई है। यह 14 लाख रुपये रहा। वहीं जून तिमाही में यह 20 लाख रुपये था।
नई दिल्ली: इथेनॉल मिक्स पेट्रोल यानी E20 पर सवाल उठ रहे हैं। कई लोगों ने इससे गाड़ियों का इंजन खराब होने और माइलेज प्रभावित होने का दावा किया है। सरकार…
नई दिल्ली: वाहन मालिकों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुरानी प्राइवेट बीएस-6 गाडि़यों वाहनों के लिए…
नई दिल्ली: वित्तीय मामलों से जुड़ी संसद की स्थायी समिति ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में क्रिप्टोकरंसी सहित वर्चुअल डिजिटल असेट्स के बारे में सरकार को सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गनाइजेशन (SRO)…
नई दिल्ली: FMCG सेक्टर की बड़ी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने आज वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही का रिजल्ट जारी किया। जून तिमाही में कंपनी के कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूह टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की सालाना आम बैठक (AGM) अगले महीने होनी है। लेकिन इसमें अड़चन आ सकती है।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव कम होने से आज शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल में गिरावट आई है। अमेरिका और ईरान ने फिलहाल एकदूसरे के ठिकानों पर हमले रोक…