Select Date:

किसी भी स्कीम से ज्यादा रिटर्न दे रहे सरकारी बैंकों के शेयर, एक साल में ही बंपर फायदा, प्राइवेट बैंक रह गए पीछे

Updated on 02-09-2024 02:27 PM
नई दिल्ली: जब भी किसी स्कीम में अच्छे रिटर्न की बात आती है तो हम बैंकों का रुख करते हैं। बैंकों की कई ऐसी स्कीम हैं जिनमें अच्छे रिटर्न की गारंटी रहती है। इनमें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से लेकर NPS, PPF, SCSS, SSY आदि शामिल हैं। काफी लोग इन स्कीम में निवेश भी करते हैं। ज्यादातार निवेश लॉन्ग टर्म के लिए होता है ताकि वे अपने और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों को उठाने के लिए तैयार रहें। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आपने अपने पैसे को एक साल के लिए बैंक की किसी स्कीम में निवेश करके जितना रिटर्न लिया है, उससे कहीं ज्यादा रिटर्न इन बैंकों के शेयर ने दिया है। शेयर में सबसे ज्यादा रिटर्न देने के मामले में सरकारी बैंकों ने प्राइवेट बैंकों को पीछे छोड़ दिया है।

अब जानें बैंकों के शेयर से मिले रिटर्न के बारे में

SBI: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर ने एक साल में करीब 42 फीसदी रिटर्न दिया है। अभी इसके एक शेयर की कीमत 816 रुपये है।
PNB: देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक ने भी निवेशकों की मौज कर दी है। एक साल में इसने करीब 72 फीसदी रिटर्न दिया है। अभी इसके एक शेयर की कीमत 116.14 रुपये है।
HDFC: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी के शेयरों में निवेशकों को निराश किया है। इसने एक साल में करीब 3 फीसदी ही रिटर्न दिया है। यह सेविंग्स अकाउंट में जमा रकम पर मिलने वाले रिटर्न के मुकाबले काफी कम है।
ICICI: एक साल में रिटर्न के मामले में इस बैंक की स्थिति सरकारी बैंकों के मुकाबले काफी पीछे, लेकिन एचडीएफसी से काफी आगे है। इसने एक साल में करीब 27 फीसदी रिटर्न दिया है।

कितना होता फायदा?

अगर आपने एक साल पहले किसी एफडी में एक लाख रुपये निवेश किए होते तो सालाना 6.5 फीसदी रिटर्न के हिसाब से एक साल में 1,06,660 रुपये मिलते। यानी आपको 6660 रुपये का फायदा होता। वहीं अगर आपने एक साल पहले एसबीआई के एक लाख रुपये के शेयर खरीदे होते तो यह रकम बढ़कर 1.42 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको 42 हजार रुपये का फायदा होता। वहीं पीएनबी में एक साल में एक लाख का निवेश 1.72 लाख रुपये हो जाता। यहां आपको एक साल में 72 हजार रुपये का फायदा होता।

लेकिन रिस्क भी है

ज्यादातार बैंकों की स्कीम में कम रिटर्न बेशक मिलता है, लेकिन वह सेफ होता है। उसमें मार्केट के उतार-चढ़ाव का असर नहीं होता। वहीं शेयर मार्केट में निवेश काफी जोखिमभरा होता है। इसमें निवेश की हुई रकम पर फायदा ही होगा, यह कहना मुश्किल होता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
 31 July 2026
नई दिल्ली: जिंदगी में जब सब कुछ खत्म होता नजर आता है, तब कभी-कभी वहीं से एक नई और शानदार शुरुआत का रास्ता भी निकलता है। उत्तर प्रदेश के रामपुर…
 31 July 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…
Advt.