8 दिन में 47% उछल चुका है अनिल अंबानी की इस कंपनी का शेयर, जानिए कितनी पहुंच गई कीमत
Updated on
27-09-2024 01:05 PM
नई दिल्ली: भारी कर्ज में डूबे उद्योगपति अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर के शेयरों ने आज लगातार आठवें दिन अपर सर्किट लग गया। बीएसई पर यह एक बार फिर 5% के अपर सर्किट के साथ 46.36 रुपये पर पहुंच गया। यह इसका 52-सप्ताह का उच्च स्तर है। पिछले 8 लगातार कारोबारी सत्रों में इसकी कीमत में 46.6% की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 18,622.68नकरोड़ रुपये पहुंच गया है। हाल ही में यह तेजी कंपनी के बोर्ड ने तरजीही आवंटन के माध्यम से 1,525 करोड़ रुपये मूल्य के 46.2 करोड़ इक्विटी शेयर या वारंट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
रिलायंस पावर की प्रमोटर रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर अपनी इक्विटी हिस्सेदारी में 600 करोड़ रुपये से अधिक की वृद्धि करेगा। इस तरजीही इश्यू में भाग लेने वाले अन्य निवेशकों में ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड और सनातन फाइनेंशियल एडवाइजरी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि वह तरजीही इश्यू से जुटाई गई धनराशि का उपयोग अपने बिजनस ऑपरेशन का विस्तार करने के लिए करना चाहती है। इसका एक हिस्सा कर्ज कम करने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट कामों के लिए किया जाएगा।
मल्टीबैगर रिटर्न
कभी रिटेल निवेशकों की पसंदीदा कंपनी रही रिलायंस पावर ने हाल में सीएफएम एसेट रिकंस्ट्रक्शन का 3,872.04 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने की घोषणा की थी। रिलायंस पावर की गारंटी को जारी करने और उसे चुकाने के बदले में वीआईपीएल के 100% शेयर सीएफएम को गिरवी रखे गए हैं। इससे पहले कंपनी के शेयरों में उस समय गिरावट देखी गई थी जब बाजार नियामक सेबी ने रिलायंस होम फाइनेंस से फंड की हेराफेरी के मामले में अनिल अंबानी को पांच साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया था। रिलायंस पावर के शेयर ने मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले एक साल में इसमें 141.6% तेजी आई है जबकि इस साल यह 93.6% चढ़ चुका है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…