राम मंदिर खुलने के बाद गदर मचा रहे अयोध्या की इस कंपनी के शेयर, 5 रुपये से हुए 370 के पार
Updated on
24-01-2024 01:14 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में बहुत से शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। अयोध्या में राम मंदिर खुलने के चलते इससे जुड़ी बहुत सी कंपनियों के शेयरों में बंपर तेजी देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक शेयर अयोध्या की एक कंपनी का है। इस स्टॉक में निवेश करने वाले मालामाल हो गए हैं। शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। निवेशकों को मालामाल करने वाला यह शेयर अयोध्या की कंपनी पैका लिमिटेड (Pakka Limited) का है। इस शेयर में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। कभी 5 रुपये के स्तर पर रहने वाला यह शेयर इस समय 370 रुपये के पार हो चुका है। अभी भी शेयरों में तेजी की धारणा बनी हुई है। हालांकि आप किसी भी शेयर में निवेश करने से पहले एक बार अपने वित्तीय सलाहाकार से बात जरूर कर लें। ऐसा नहीं करने पर आपको आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ सकता है।
निवेशकों को किया मालमाल
अयोध्या की कंपनी पैका लिमिटेड (Pakka Limited) के शेयर ने निवेशकों को मालामाल बना दिया है। बीते सप्ताह शुक्रवार को पैका लिमिटेड के शेयर 13 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ 364 रुपये के स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि आज मुनाफावसूली के चलते शेयरों में 38 रुपये की गिरावट आई है। शेयर लुढ़कर 347.05 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। हालांकि पिछले 5 दिनों में शेयर 84 अंकों से ज्यादा उछला है। पिछले एक महीने में शेयर ने निवेशकों को 51 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
ऐसे दिया छप्परफाड़ रिटर्न
पैका लिमिटेड के शेयर साल 2014 में 17 जनवरी को 5 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं इस साल यानी 2024 में 19 जनवरी को शेयर 371 रुपये के लेवल पर पहुंच गए थे। कंपनी के शेयरों ने इस दौरान 7100 फीसदी से ज्यादा का उछाल हासिल किया है। बीते 4 साल से कम समय में यह शेयर 1700 फीसदी से ज्यादा उछला है। कंपनी के शेयर साल 2020 में 3 अप्रैल को 20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। वहीं पिछले एक साल की बात करें तो पैका लिमिटेड ने निवेशकों को करीब 294 फीसदी का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है।
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…