इस सीमेंट कंपनी के शेयरों में आज आ सकता है उछाल, कल ही हुआ है यह महत्वपूर्ण डेवलपमेंट
Updated on
03-04-2024 02:09 PM
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े सीमेंट उत्पादकों में से एक श्री सीमेंट लिमिटेड (Shree Cement Limited)। इसे देश में बांगुर सीमेंट के नाम से भी पहचाना जाता है। कंपनी रूफॉन, बांगुर पावर, श्री जंगरोधक और रॉकस्ट्रांग जैसे ब्रांड नाम से अपने प्रोडक्ट की मार्केटिंग करती है। इसके प्रोमोटर बेनु गोपाल बांगुर हैं जो मूल रूप से कोलकाता के निवासी हैं। आज इस कंपनी के शेयरों (Shree Cement Share Price) में उछाल दिख सकता है। इसकी वजह है कल ही कंपनी ने एक नए इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट (Integrated Cement Plant) का उद्घाटन किया है।
कहां बना है नया प्लांट
श्री सीमेंट लिमिटेड (BSE: 500387/ NSE: SHREECEM) का कल ही आंध्र प्रदेश में गुंटूर के दाचेपल्ली गांव में एक नए इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट का उद्घाटन हुआ है। श्री सीमेंट ने अपने इस नए इंटीग्रेटेड सीमेंट संयंत्र को निर्धारित समय से छह महीने पहले शुरू करने में कामयाबी हासिल की है। नए संयंत्र की सीमेंट उत्पादन क्षमता 3 मिलियन टन सालाना (MTPA) है। नया संयंत्र श्री सीमेंट की प्रोडक्शन कैपिसिटी को 56.4 मिलियन टन (MTPA) तक बढ़ा देगा, जिससे सीमेंट उद्योग में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में कंपनी की स्थिति और मजबूत होगी।
कंपनी की छठी इंटीग्रेटेड फैसेलिटी
2,500 करोड़ रुपए के निवेश से निर्मित गुंटूर संयंत्र देश में श्री सीमेंट की छठी और कर्नाटक में कोडला के बाद दक्षिणी क्षेत्र में दूसरी इंटीग्रेटेड फैसेलिट है। माना जा रहा है कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाजारों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए रणनीतिक रूप से यह संयंत्र सहयोगी होगा। कंपनी का दावा है कि इस नई यूनिट से लगभग 700 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से नौकरी मिलेगी। साथ ही इससे 1300 अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है।
80 मिलियन टन प्रोडक्शन कैपिसिटी का लक्ष्य
श्री सीमेंट लिमिटेड के इस समय देश भर में तो प्रोडक्शन प्लांट हैं ही, भारत से बाहर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में भी इसके प्लांट हैं। कंपनी ने FY2028 तक अपनी उत्पादन क्षमता को 80 मलियन टन सालाना तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। गुंटूर यूनिट का चालू होना लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कंपनी की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बजाया जा रहा है। कंपनी की योजना साल 2028 तक 13 और संयंत्र चालू करने की है, जिनमें से पांच FY25 में चालू होने वाले हैं।
क्या चल रहा है श्री सीमेंट का शेयर प्राइस
बीएसई में कल यानी मंगलवार, दो अप्रैल को श्री सीमेंट के शेयर में 0.12 फीसदी या 33 रुपये की बढ़ोतरी दिखी। कल सुबह कारोबार शुरू होते वक्त इसका शेयर 24,300 रुपये पर खुला। यह कारोबार के दौरान ऊंचे में 26,700 रुपये जबकि नीचे में 26,021 रुपये तक गया। कारोबार बंद होने के समय यह 26,519 रुपये पर बंद हुआ।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…