अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर को लगे पंख, बजट के बाद कीमत हो गई रॉकेट, जानें कितना हुआ फायदा
Updated on
03-08-2024 02:04 PM
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर लिमिटेड (Reliance Power Ltd) का अच्छा दौर शुरू हो गया है। घाटे से निकलने के बाद कंपनी का शेयर फर्राटे मार रहा है। बजट के बाद से इसमें तेजी आई है। इस समय इसके एक शेयर की कीमत 34.54 रुपये है जो अपने 52 हफ्ते के शीर्ष पर है। बजट के बाद से इसमें अब तक 28 फीसदी की तेजी आ चुकी है। बता दें कि अनिल अंबानी की इस कंपनी में LIC की भी हिस्सेदारी है। कंपनी ने अपना सारा कर्ज उतार दिया है। कंपनी पर कई बैंकों का कर्ज था। शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक रिलायंस पावर अब स्टैंडअलोन आधार पर कर्ज मुक्त कंपनी है।
गिरते बाजार में भी किया कमाल वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 23 जुलाई को बजट पेश किया था। उस दिन रिलायंस पावर के शेयर की कीमत 26.94 रुपये थी। कल शुक्रवार को जब मार्केट बंद हुई तो यह इसकी कीमत 34.54 रुपये थी। ऐसे में 23 जुलाई से लेकर अब तक इसके शेयर में करीब 28 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। शुक्रवार को जहां मार्केट गिर गई थी तो भी इसमें करीब 5 फीसदी की तेजी आई थी।
एक साल में दिया जबरदस्त रिटर्न बात अगर कंपनी के एक साल के रिटर्न की करें तो इतने समय में भी इसने निवेशकों को खुश कर दिया है। एक साल में कंपनी ने करीब 91 फीसदी रिटर्न दिया है। अगर आपने एक साल पहले इस कंपनी में एक लाख रुपये का निवेश किया होता तो यह रकम बढ़कर 1.91 लाख रुपये हो चुकी होती। यानी आपको 91 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।
आने वाले समय में कंपनी का कड़ा होगा मुकाबला कर्ज उतारने के बाद कंपनी का फोकस अब बिजनेस को आगे बढ़ाने पर है। माना जा रहा है कि रिलायंस पावर का मुकाबला दूसरी निजी कंपनियों के साथ होगा। बजट में पावर सेक्टर के लिए जो घोषणाएं की गई हैं, उसका फायदा रिलायंस पावर को भी मिलेगा। इससे कंपनी के शेयरों में और तेजी आ सकती है। हालांकि अभी कंपनी को ऑर्डर बुक के मोर्चे पर एक गंभीर चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेन में आप अक्सर यात्रा करते होंगे। उसमें आप ऐसी ढेरों चीजें नोट करते होंगे जो कि किसी 'ग्राहक के अधिकार' के विपरीत…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा स्टील जर्मनी की कंपनी मार्ट्रेड के साथ अपनी 25 साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने जा रही है। दोनों कंपनियों ने 2001 में जॉइंट…
नई दिल्ली: कंपनियां अब अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए पुराने ढर्रे के इंश्योरेंस से आगे बढ़ रही हैं। अब साधारण मेडिकल इंश्योरेंस के अलावा कैंसर जैसी…