Select Date:

IPO खुलने से पहले ही 88 रुपये के प्रीमियम पर पहुंचे शेयर

Updated on 25-10-2022 05:46 PM

एक और कंपनी का आईपीओ आ रहा है। यह कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) है। कंपनी केबल्स और वायर हॉर्नेस असेंबलीज बनाती है। डीसीएक्स सिस्टम्स का आईपीओ (IPO) सोमवार 31 अक्टूबर को खुलेगा और बुधवार 2 नवंबर 2022 तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन रहेगा। आईपीओ खुलने से पहले ही डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयरों को ग्रे मार्केट में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में तगड़े प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। 

ग्रे मार्केट में 88 रुपये के प्रीमियम पर कंपनी के शेयर 
शेयर बाजार पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के शेयर ग्रे मार्केट में 88 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड 197-207 रुपये फिक्स किया है। डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर अगर अपर प्राइस बैंड पर अलॉट होते हैं और 88 रुपये के प्रीमियम पर इनकी लिस्टिंग होती है तो कंपनी के शेयर 295 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। डीसीएक्स सिस्टम्स के शेयर शुक्रवार 11 नवंबर 2022 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट हो सकते हैं। 

कंपनी ने घटाया इक्विटी शेयरों के फ्रेश इश्यू का साइज
डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) ने इक्विटी शेयरों के अपने फ्रेश इश्यू के साइज को घटाकर 400 करोड़ रुपये कर दिया है, पहले यह 500 करोड़ रुपये का था। फ्रेश इश्यू के अलावा, IPO में प्रमोटर्स की तरफ से इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है, जो कि 100 करोड़ रुपये तक का है। डीसीएक्स सिस्टम्स अपने आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, वर्किंग कैपिटल से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने में करेगी। इसके अलावा, कंपनी अपने पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी Raneal Advanced Systems में निवेश करेगी। 

कंपनी की ऑर्डर बुक में तेज उछाल
डीसीएक्स सिस्टम, बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है। फाइनेंशियल ईयर 2020 में कंपनी का रेवेन्यू 56.64 पर्सेंट सीएजीआर के हिसाब से बढ़कर 449 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2022 में यह 1102 करोड़ रुपये था। इसके अलावा, कंपनी की ऑर्डर बुक तेजी से बढ़ी है। 31 मार्च 2020 में कंपनी की ऑर्डर बुक 1941 करोड़ रुपये की थी, जो कि 31 मार्च 2022 में बढ़कर 2369 करोड़ रुपये की हो गई है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल (Crude Oil Price) में इन दिनों जो आग लगी हुई है, उससे दुनिया का हर देश परेशान है। यूरोपीय यूनियन (EU) ने तो इससे निजात पाने…
 17 July 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
 17 July 2026
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
 17 July 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्‍होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्‍ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्‍होंने कारोबार…
 17 July 2026
नई दिल्ली: अगर आप कोई मकान किराए पर लेते हैं तो मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। यह रकम दो या तीन महीने के किराए के बराबर होती…
 17 July 2026
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
 17 July 2026
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
 16 July 2026
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
 16 July 2026
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…
Advt.