अजहर इकबाल ने किया निवेश
टर्म्स के प्रोडक्ट अजहर इकबाल को काफी पसंद आए। सुरेंद्र सिंह ने अपने बिजनेस की 2 फीसदी इक्विटी 1.2 करोड़ रुपये में देने की पेशकश की। हालांकि, बाद में अजहर इकबाल के साथ उन्होंने डील की, जिन्होंने 1.2 करोड़ रुपये के बदले 4 फीसदी इक्विटी ली है। बिहार के किशनगंज से आने वाले अजहर इकबाल ने आईआईटी दिल्ली से पढ़ाई की है। कॉलेज से 3 साल बाद ही ड्रॉप कर दिया और फिर 2013 से अपनी बिजनेस जर्नी शुरू कर दी।
