मिडिल क्लास के लिए इनकम टैक्स में 'शर्मा जी' ने लगाई राहत की गुहार, निर्मला सीतारमण ने दिया ये जवाब
Updated on
18-11-2024 01:04 PM
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक यूजर ने जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिडिल क्लास के लिए राहत की गुहार लगाई तो उनकी अपील ने सबका ध्यान खींचा। 'एक्स' पर तुषार शर्मा नाम के एक यूजर ने बहुत से लोगों की भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, 'मैं आपसे विनम्र निवेदन करता हूं कि मध्यम वर्ग को कुछ राहत देने पर विचार करें। मैं इससे जुड़ी कठिनाइयों को समझता हूं, लेकिन ये बस एक दिल से की गई प्रार्थना है।' बढ़ती महंगाई के बीच उनकी इस अपील ने बड़ी संख्या में लोगों के तार छू लिए।
सीतारमण ने तुरंत जवाब देते हुए उनकी चिंता को स्वीकार किया। यूजर को आश्वस्त किया कि उनका संदेश अनसुना नहीं गया है। उन्होंने जवाब दिया, 'पीएम मोदी की सरकार लोगों की आवाज सुनती है और उस पर ध्यान देती है। आपका इनपुट मूल्यवान है।'
सीतारमण ने क्या कहा?
वित्त मंत्री ने यूजर को जवाब देते हुए कहा, 'आपके स्नेहपूर्ण शब्दों और आपकी समझ के लिए धन्यवाद। मैं आपकी चिंता को समझती हूं और उसकी सराहना करती हूं। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार एक उत्तरदायी सरकार है। लोगों की आवाज सुनती है और उस पर ध्यान देती है। आपकी समझ के लिए एक बार फिर धन्यवाद। आपका इनपुट मूल्यवान है।'
महंगाई ने बढ़ाई है मुश्किल
भारत के ताजा महंगाई के आंकड़े चिंताजनक तस्वीर पेश करते हैं। खुदरा महंगाई दर हाल ही में बढ़कर 6.21% हो गई है। यह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ऊपरी सीमा को पार कर गई है। वहीं, खाद्य महंगाई दर पिछले महीने के 9.24% से बढ़कर 10.87% हो गई है।
खाने-पीने की जरूरी वस्तुओं की कीमतों में यह तेजी विशेष रूप से मध्यम आय वाले घरों को दर्द देने वाली है। वे खुद को और भी तंग स्थिति में पा रहे हैं। राहत की यह मांग ऐसे समय में आई है जब टैक्स व्यवस्था में बदलाव आ रहा है। पिछले एक दशक में कम आय वाले लोगों से वसूल किए जाने वाले टैक्सों का हिस्सा कम हुआ है, जबकि उच्च आय वाले लोग अधिक टैक्स बोझ उठा रहे हैं।
आयकर विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 50 लाख रुपये से अधिक कमाई करने वाले व्यक्तियों की संख्या 2014 में 1.85 लाख से बढ़कर 2024 में 9.39 लाख हो गई है। इनका टैक्स योगदान 2.52 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 9.62 लाख करोड़ रुपये हो गया है।
नई दिल्ली: अमेरिका के सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे आज घरेलू शेयर बाजार अधिकांश समय फ्लैट रहा लेकिन अंतिम क्षणों में…
नई दिल्ली: जून तिमाही के दौरान भारत से स्मार्टफोन का एक्सपोर्ट 23.4% बढ़कर $9.8 अरब पहुंच गया। अप्रैल-जून के दौरान कुल $15.2 अरब का इलेक्ट्रॉनिक शिपमेंट विदेश भेजा गया। इसमें…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर चल रहे विवाद के बीच सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने फिर दोहराया है कि इस ब्लेंडेड फ्यूल का गाड़ियों की परफॉर्मेंस पर कोई…
नई दिल्ली: बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के लिए फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में एंट्री का रास्ता साफ हो गया है। पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (DS ग्रुप) ने…
नई दिल्ली: Indo-MIM ने आज शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री की। कंपनी का शेयर अपने इश्यू प्राइस से 44.95% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ। ₹485 के इश्यू प्राइस के मुकाबले कंपनी…
नई दिल्ली: E20 पेट्रोल को लेकर जारी विवाद के बीच देश में शुद्ध पेट्रोल यानी 100-ऑक्टेन प्रीमियम की बिक्री में दोगुना से ज्यादा उछाल आई है। महंगा होने के कारण…
नई दिल्ली: देश में फॉर्मल क्रेडिट तक लोगों की पहुंच पिछले नौ वर्षों में तेजी से बढ़ी है। फॉर्मल क्रेडिट का मतलब है बैंक, क्रेडिट यूनियन और कोऑपरेटिव सोसाइटी जैसी…