Select Date:

शशि कपूर के पोते जहान कपूर के पास हिट सीरीज 'ब्लैक वारंट' के बाद भी नहीं काम! वजह बताई तो छलका दर्द

Updated on 02-01-2026 01:06 PM
मशहूर एक्टर शशि कपूर के पोते जहान कपूर इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। कपूर खानदान के इस चिराग ने साल 2025 में वेब सीरीज 'ब्लैक वारंट' से एक्टिंग डेब्यू किया था। सीरीज सुपरहिट रही थी और जहान कपूर की एक्टिंग को भी खूब पसंद किया गया था। हर तरफ जहान कपूर की ही चर्चा थी और कहा जा रहा था कि उनका फ्यूचर रोशन है। और तो और इस सीरीज ने जहान कपूर को दुनियाभर में पहचान दिला दी थी और कई इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी जीते। हालांकि, उन तारीफों और अवॉर्ड्स का जहान को असल में फल नहीं मिला। दरअसल, एक्टर के पास 'ब्लैक वारंट' के बाद से कोई प्रोजेक्ट नहीं है और स्ट्रगल करना पड़ रहा है।

 ''ब्लैक वारंट' एक ऐसा तोहफा है जो लगातार आपको देता रहता है। अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलना बेहद खुशी और गर्व की बात है। ये वो चीजें नहीं हैं, जिनकी आप उम्मीद करते हैं, ये तो हैरानी की बात है। जब दूसरे लोग मुझे बताते हैं कि इस फिल्म ने उन पर कैसा प्रभाव डाला है, तो मुझे हमेशा खुशी और हैरानी होती है। मुझे नहीं पता कि भविष्य में क्या होगा।'

'ब्लैक वारंट' के बाद से जहान कपूर ने साइन नहीं किया कोई प्रोजेक्ट

बेशक, 'ब्लैक वारंट' सीरीज सुपरहिट रही थी, पर इसके बाद से जहान कपूर कहीं गायब से हो गए, क्योंकि उन्होंने अपने किसी नए प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया। इसका कारण पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'कुछ मजेदार चीजे हैं, जिनके साकार होने की मैं उम्मीद करता हूं, लेकिन काम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। सच्चाई यह है कि भले ही लोग आपके काम को पसंद कर रहे हों, वो बड़ी ताकतों के भरोसे होते हैं। कई लोगों के 'ब्लैक वारंट' को साल की सर्वश्रेष्ठ सीरीज कहने के बावजूद काम करना मुश्किल रहा है। मैं बिजी रहना चाहता हूं। मैं उन लोगों के साथ काम करना चाहता हूं, जिन पर मुझे भरोसा है, लेकिन 'ब्लैक वारंट' के बाद से मैंने अभी तक कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है।'

'अपनी इमेज को संवारना मेरा एजेंडा नहीं'

जहान कपूर ने आगे कहा, 'बहुत से लोग ऐलान तो करते हैं, लेकिन फिर उनकी फिल्मों का कुछ नहीं होता। ये वो लोग हैं जो रेलिवेंट बने रहने के लिए पब्लिसिटी के भूखे रहते हैं। एक बात जिससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं, वो ये है कि मैं रेलिवेंसी पीछे नहीं भाग रहा हूं। मैं लोगों और कहानियों की तलाश में हूं और मुझे भरोसा है कि ईमानदारी और सच्चाई से कहानी को आगे बढ़ाकर, मेरी रेलिवेंसी और अहमियत अपने आप स्थापित हो जाएगा। मैं खुद का प्रचार या पीआर करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, क्योंकि अपनी इमेज को संवारना मेरा एजेंडा नहीं है। जो भी अवसर मेरे सामने आए, उसमें हिस्सा लेने में मुझे खुशी होगी।'

'अपनी इमेज को संवारना मेरा एजेंडा नहीं'

जहान कपूर ने आगे कहा, 'बहुत से लोग ऐलान तो करते हैं, लेकिन फिर उनकी फिल्मों का कुछ नहीं होता। ये वो लोग हैं जो रेलिवेंट बने रहने के लिए पब्लिसिटी के भूखे रहते हैं। एक बात जिससे मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं, वो ये है कि मैं रेलिवेंसी पीछे नहीं भाग रहा हूं। मैं लोगों और कहानियों की तलाश में हूं और मुझे भरोसा है कि ईमानदारी और सच्चाई से कहानी को आगे बढ़ाकर, मेरी रेलिवेंसी और अहमियत अपने आप स्थापित हो जाएगा। मैं खुद का प्रचार या पीआर करने की कोशिश नहीं कर रहा हूं, क्योंकि अपनी इमेज को संवारना मेरा एजेंडा नहीं है। जो भी अवसर मेरे सामने आए, उसमें हिस्सा लेने में मुझे खुशी होगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.