जंगल में गुलदार से भिड़ बचा ली बहू की जान, रुद्रप्रयाग की इस सास को सलाम कीजिए
Updated on
07-07-2023 06:53 PM
अभिषेक अग्रवाल, रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के जंगल में घास काटते वक्त जब एक खूंखार गुलदार जानकी देवी की बहू के पीछे पड़ गया तो उन्होंने उसकी ईंट से ईंट बजा दी। अपनी बहू को बचाने के लिए जानकी देवी गुलदार से भिड़ गईं। अगस्त मुनि के फलाई गांव की रहने वाली 62 वर्षीय जानकी देवी और उनकी बहू पूनम जंगल में घास काट रहे थे। तभी अचानक झाड़ी के पीछे छुपे गुलदार ने पूनम पर हमला कर दिया। यह देख जानकी देवी गुलदार से भिड़ गई और अपनी बहू पूनम की जान बचा ली। जो भी इस किस्से को सुन रहा है, वह बुजुर्ग जानकी देवी के साहस की तारीफ करते नहीं थक रहा।
इस दौरान सास बहू की चीख चिल्लाहट सुन गुलदार ने पूनम को तो छोड़ दिया पर जानकी देवी पर हमला कर दिया और काफी दूर तक घसीट कर ले गया। हमले में बुजुर्ग महिला के शरीर पर कई जगह गहरे जख्म हो गए हैं। उन्हें सीएचसी अगस्त मुनि में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बहू पूनम को हल्की फुल्की चोट लगी है और उनकी हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
पथरीले रास्ते पर जानकी देवी को खूब घसीटा
गुरुवार को ये दोनों गांव की अन्य महिलाओं के साथ घास काट रही थी। जैसे ही गुलदार ने पूनम पर हमला किया तो जानकी देवी ने उस पर दरांती से हमला बोल दिया। खुद पर हमला होने के बाद गुलदार ने पूनम को तो छोड़ दिया। पर जानकी देवी को पथरीले और टेढ़े मेढ़े रास्ते पर काफी दूर तक घसीटा। अन्य महिलाओं के चीखने चिल्लाने के बाद गुलदार दोनों को छोड़ कर वहां से भाग गया। जानकी देवी को गहरी चोटें लगीं। फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि राज्य के स्कूलों में बच्चों को अंडा दिया जाएगा। बंगाल में पूरी तरह शाकाहारी मेन्यू को लेकर चल…
नई दिल्ली/पटना: सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार से सवाल…
नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने बुधवार को पहली बार माना कि ई-20 पेट्रोल (20% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) इस्तेमाल करने से गाड़ियों को नुकसान पहुंच सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने बुधवार रात एक छापेमारी में ₹28.5 करोड़ से ज्यादा कैश और 15 किलो सोना बरामद किया। सोने की कीमत करीब ₹21.5 करोड़…
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली सरकार को आदेश दिया कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारियों का इलाज कराया जाए।सीजेआई सूर्यकांत,…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के आंदोलन में हजारों लोग पहुंचे, कहीं किसी ने डिजिटल क्रांति से आंदोलन का रुख मोड़ा तो किसी ने भूखे रहकर लेकिन उन्हीं के बीच…
नई दिल्ली: भारत में फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) उन कानूनों में से एक है जो हर कुछ सालों में चर्चा का विषय बन जाता है। लेकिन क्यों? इस कानून…