Select Date:

पाकिस्तान की कंगाली दूर करने के लिए अपने सबसे बड़े दुश्मन के आगे भी झुके शहबाज शरीफ, IMF ने चलाया था 'डंडा'

Updated on 03-02-2023 06:49 PM
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पिछले साल अप्रैल में सत्ता हासिल की थी। लेकिन सत्ता के सुख भोगने के बजाय वह मुल्क को ऐतिहासिक आर्थिक संकट से बाहर लाने के लिए हाथ-पांव मार रहे हैं। उन्होंने इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव लाकर सत्ता से बाहर किया था। वक्त ने कुछ ऐसी करवट ली कि शहबाज अब उन्हीं इमरान खान को आर्थिक और राजनीतिक संकट के समाधान तलाशने पर केंद्रित ऑल-पार्टी कान्फ्रेंस के लिए न्योता भेज रहे हैं। दरअसल शहबाज सरकार को चिंता सता रही है कि कर्ज पाने के लिए अगर वह आईएमएफ की शर्तें मानते हैं और अतिरिक्त टैक्स लागू करते हैं तो विपक्ष बवाल खड़ा कर सकता है।
जियो टीवी के अनुसार, पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने कहा कि पाक पीएम सभी राजनीतिक दलों के प्रमुखों के साथ बैठक करना चाहते हैं ताकि वे साथ मिलकर मुल्क की चुनौतियों से निपटने के तरीके तलाश कर सकें। यह कॉन्फ्रेंस 7 फरवरी को इस्लामाबाद में होगी। उन्होंने कहा कि मंत्री अयाज सादिक ने पीटीआई के शीर्ष नेताओं से संपर्क करना शुरू कर दिया है और उनसे आगामी बैठक में हिस्सा लेने के लिए कह रहे हैं।

एक-दूसरे के कट्टर विरोधी इमरान और शहबाज

पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट नीत सरकार की ओर से इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ को बैठक के लिए निमंत्रण भेजना पाकिस्तान की सियासत में बड़ी हलचल है। लगभग सभी मुद्दों पर दोनों एक-दूसरे के खिलाफ रहते हैं, चाहें सत्ता किसी के भी हाथ में हो। ऐसे में इस कान्फ्रेंस के किसी नतीजे पर पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हैं। पाकिस्तान इस समय गंभीर आर्थिक, राजनीतिक और आतंकवादी संकट का सामना कर रहा है और उसके इससे बाहर निकलने के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं।

पाकिस्तान के लिए भयावह थी जनवरी

पाकिस्तान के लिए 2023 का पहला महीना भयावह साबित हुआ। इसमें कुछ दिनों पहले पेशावर की मस्जिद में हुआ धमाका भी शामिल है। नमाज के वक्त हुए सुसाइड ब्लास्ट में 100 से अधिक लोग मारे गए थे और सैकड़ों घायल हुए थे। चूंकि मस्जिद पुलिस लाइन इलाके में थी इसलिए मरने वालों में ज्यादातर पुलिसवाले और सैन्यकर्मी शामिल थे। हाल के महीनों में पाकिस्तान में इस तरह के आतंकी हमले काफी बढ़ गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
न्यूयॉर्क: भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अफगानिस्तान की जमकर तरफदारी की है। उसने अफगानिस्तान पर लगे संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों पर फिर से विचार करने का आग्रह…
 22 July 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका अपने देश में रहने वाले खालिस्तानियों और दूसरे देशों के आतंकवादियों को बचाने के लिए नया कानून लाने जा रहा है। इस कानून के तहत अमेरिका में रहने…
 22 July 2026
मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला में क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई है। यह बैठक आसियान (ASEAN) मंत्रीस्तरीय सम्मेलन 2026 के इतर हुई है। इसमें भारत, अमेरिका, जापान…
 22 July 2026
रियाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री शहजादे फैसल बिन फरहान से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने ऊर्जा…
 22 July 2026
मनीला: भारत ने रूस के सामने यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में काम करने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा रूस के सामने उठाया है। फिलीपींस की राजधानी मनीला में रूसी…
 21 July 2026
तेल अवीव: इजराइल अब अपनी आयरन डोम एयर डिफेंस सिस्टम से लॉन्च होने वाली तामिर इंटरसेप्टर मिसाइलों का भारत में प्रोडक्शन करने की योजना बना रहा है। इन मिसाइलों को…
 21 July 2026
काठमांडू, नेपाल सरकार ने एक रुपए के सिक्के से विवादित राष्ट्रीय नक्शा हटाने का प्रस्ताव खारिज कर दिया है। इस नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का…
 21 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने सोमवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीदा आनंद के साथ एक संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में सिंधु जल समझौते और कश्मीर का मुद्दा उठाया।…
 21 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सीनियर पत्रकार सैदुर रहमान को भारत में बांग्लादेश हाई कमीशन में मिनिस्टर (प्रेस) अपॉइंट किया गया है। डेली इत्तेफाक अखबार में पॉलिटिकल और इलेक्शन अफेयर्स एडिटर सैदुर…
Advt.