Select Date:

शहबाज शरीफ ने चुप्पी तोड़कर सुनाई खरी-खोटी जो बाइडेन के कमेंट पर भड़का पाकिस्तान

Updated on 16-10-2022 05:59 PM

पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम पर अंगुली उठाते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाक को दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में एक कहा था। बाइडेन के बयान के बाद पाकिस्तान में बवाल मच गया है। विपक्षी नेताओं से लेकर मीडिया और आम लोग इसे पाक की शहबाज शरीफ की सरकार के लिए बड़ी फजीहत मान रहे हैं। अब मामले में खुद शहबाज ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उनके बयान से लगता है कि वह इस मामले को हल्के में नहीं छोड़ने वाले हैं।

जो बाइडेन के 'पाकिस्तान दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में एक' वाले बयान के बाद पाकिस्तान में उथल-पुथल मच गई है। पाक विदेश मंत्रालय ने पहले अमेरिकी राजदूत को तलब करके स्पष्टीकरण मांगा। अब खुद पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम शहबाज शरीफ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

शरीफ ने शनिवार को अंतर सरकारी संगठन के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए ट्वीट किया, "मैं स्पष्ट रूप से दोहराता हूं कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है और हमें गर्व है कि हमारी परमाणु संपत्ति में आईएईए (अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी) की आवश्यकताओं के अनुसार सर्वोत्तम सुरक्षा उपायों का पालन करती है।"

शहबाज आगे लिखते हैं, “हम इन सुरक्षा उपायों को अत्यंत गंभीरता से लेते हैं। किसी को इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए।” साथ पाक पीएम कार्यालय ने जो बाइडेन के बयान को "तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक" बताया है।

गौरतलब है कि बीते रोज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में रूस के व्लादिमीर पुतिन की बात करते हुए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ पाकिस्तान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा था, "मुझे लगता है कि शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक पाकिस्तान भी है। बिना किसी प्रकार के नियमों के परमाणु हथियार उसके पास हैं।"

बताते चलें कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों में खटास और मिठास ऊपर-नीचे होती रहती है। कभी अमेरिका आतंकपरस्त देश पाकिस्तान को हथियारों और आर्थिक मदद करके अपना अलग ही चेहरा दुनिया को दिखाता है तो कभी अंतरराष्ट्रीय मंच पर लताड़ लगाकर दुनिया के सामने अपनी अलग छवि दिखाने की कोशिश करता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
ढाका: बांग्लादेश सरकार ने कहा है कि भारत से शेख हसीना का लौटना काफी हद तक नरेंद्र मोदी सरकार के सहयोग पर निर्भर करेगा। तारिक रहमान सरकार में विदेश राज्य…
 17 July 2026
काठमांडू: नेपाल में ये मांग तेजी से उठ रही है कि अगर भारत चीनी कंपनियों के लिए अपने दरवाजे खोल सकता है तो काठमांडू फिर बीजिंग से समझौता क्यों ना…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने पीओके में प्रदर्शनकारियों को उनकी कश्मीरी पहचान के आधार पर निशाना बनाए जाने का बचाव किया है। पाकिस्तान के…
 17 July 2026
इस्लामाबाद: मानसून की बारिश शुरू होने के साथ ही पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मरियम नवाज के नेतृत्व वाली सरकार की चिंता बढ़ गई है। सरकार ने अपने सिंचाई विभाग…
 17 July 2026
हेग: भारत ने इस हफ्ते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अस्थाई सीट के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। लेकिन दूसरी तरफ UN सिस्टम में उसकी मौजूदगी का एक…
 16 July 2026
न्यूयॉर्क/इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में गुहार लगाते हुए कहा है कि भारत के सिंधु जल संधि सस्पेंड करने से देश के 24 करोड़ लोगों की जिंदगी खतरे में है।…
 16 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मीडिया में दावा किया गया है कि चीन से उसे जल्द J-35 स्टील्थ फाइटर जेट मिलने जा रहा है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि चीन…
 16 July 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: चीन की कड़ी चेतावनी के बाद पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में सीपीईसी प्रोजेक्ट की सुरक्षा में पूरी ताकत झोंक दी है। पाकिस्तान ने बुधवार को कहा है कि वो बलूचिस्तान…
 16 July 2026
रोम: इटली की सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी मूल की समन अब्बास की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों की उम्रकैद की सजा को…
Advt.