Select Date:

फर्स्‍ट वीकेंड में शहजादा की बत्ती गुल, 'एंट मैन 3' की कठ‍िन है डगर‍िया

Updated on 20-02-2023 08:25 PM
कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' अपने फर्स्‍ट वीकेंड में ही कांपने लगी है। बॉक्‍स ऑफिस पर 17 फरवरी को रिलीज हुई इस फिल्‍म ने तीन दिनों में महज 20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। हालांकि, शनिवार के मुकाबले रविवार को फिल्‍म की कमाई बढ़ी जरूर है, लेकिन इसका प्रदर्शन बहुत ही बुरा रहा है। शाहरुख खान की 'पठान' की बंपर सक्‍सेस के बाद कार्तिक की 'शहजादा' से उम्‍मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन वह अपनी पिछली रिलीज 'भूल भुलैया 2' की तरह जादू चलाने में नाकाम साबित हुए हैं। सोमवार से वीकडेज की शुरुआत हो रही है और अब इस फिल्‍म की हालत और भी खराब होने वाली है। जबकि दूसरी ओर, शुक्रवार को ही रिलीज हुई मार्वल की 'एंट-मैन एंड द वास्‍प: क्‍वांटुमेनिया' की हालत भी बहुत अच्‍छी नहीं है। इस सुपरहीरो फिल्‍म ने फर्स्‍ट वीकेंड में देश में महज 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।

Shehzada Box Office Collection Day 3: रोहित धवन के डायरेक्‍शन में बनी 'शहजादा' में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन और परेश रावल भी हैं। 85 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्‍म देश में 3000 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज तो हुई है, लेकिन हो रहे घाटे के कारण अब सोमवार से इसके शोज की संख्‍या कम होने वाली है। 'बॉक्‍स ऑफिस इंडिया' के मुताबिक, 'शहजादा' ने शुक्रवार को रिलीज डे पर 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था। जबकि शनिवार को इसने 6.75 करोड़ और अब रविवार को 7.50 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है। बीते साल रिलीज हुई कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' भी 3100 स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई थी और इसने फर्स्‍ट वीकेंड में 55.16 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया था।


'शहजादा' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन रिपोर्ट

पहला दिन, शुक्रवार - 5.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन, शनिवार - 6.75 करोड़ रुपये
तीसरा द‍िन, रविवार - 7.50 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्‍शन- 20.00 करोड़ रुपये

'पठान' की सुपर सक्‍सेस के कारण गुल हुई 'शहजादा'!

'शहजादा' को कहीं न कहीं 'पठान' की सुपर सक्‍सेस के कारण घाटा हुआ है। बॉक्‍स ऑफिस का इतिहास बताता है कि यहां कभी एक बंपर हिट के तुरंत बाद रिलीज हुई दूसरी बड़ी फिल्‍म कभी सफल नहीं हो पाई है। हालांकि, यह एक संयोग भी हो सकता है। 'शहजादा' की दुविधा यह भी रही है कि पहले यह फिल्‍म 10 फरवरी को रिलीज होने वाली थी, लेकिन 'पठान' के क्रेज को देखते हुए मेकर्स ने फिल्‍म की रिलीज को एक हफ्ते के लिए पोस्‍टपोन कर दिया। इतना ही नहीं, कमाई के लिए 'शहजादा' ने एक पर एक टिकट फ्री का पैंतरा भी अपनाया, लेकिन अफसोस कि इसमें से कुछ भी काम नहीं आया। 'शहजादा' अल्‍लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्‍म 'अला वैकुंठपुरमलो' का रीमेक है। फिलहाल यह साफ है कि दर्शकों को यह एक्‍शन-कॉमेडी फिल्‍म न रिझा पाई है और न ही हंसा पाई है।

रविवार को बढ़ने की बजाय घट गई 'एंट-मैन 3' की कमाई

Ant Man 3 Box Office Collection Day 3: दूसरी ओर, 'शहजादा' के साथ ही रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्‍म 'एंट-मैन 3' का हाल भी बहुत अच्‍छा नहीं है। रविवार को इस फिल्‍म की कमाई बढ़ने की बजाय कम हो गई है। शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन करने वाली इस फिल्‍म ने शनिवार को 9.00 करोड़ रुपये कमाए थे। लेकिन रविवार को कमाई घटकर 8.00 करोड़ रुपये हो गई। इस तरह फर्स्‍ट वीकेंड में 'एंट-मैन एंड द वास्‍प: क्‍वांटुमेनिया' ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर महज 25.50 करोड़ रुपये का कलेक्‍शन किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.