'शेखर होम' ट्रेलर: रणवीर शौरी-केके मेनन बने जासूस, खोलेंगे कई राज, जानिए OTT पर कब रिलीज होगी वेब सीरीज
Updated on
01-08-2024 04:52 PM
अभी आप रणवीर शौरी को 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में देख रहे हैं, लेकिन 14 अगस्त को आप उन्हें नई वेब सीरीज 'शेखर होम' में जासूस के पार्टनर कम असिस्टेंट के रोल में देखेंगे। जियो सिनेमा ऑरिजनल वेब शो का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज कर दिया गया है। इसमें केके मेनन, रसिका दुग्गल जैसे मंझे हुए सितारे भी हैं।
Shekhar Home के ट्रेलर में कलकत्ता (अब कोलकाता) है। केके मेनन जो खुद को जासूस कहते हैं, वो देखकर ही जान जाते हैं कि कौन झूठ बोल रहा है, किसने राज छुपाए हुए हैं। उनका साथ देने के लिए रणवीर शौरी भी आते हैं। लेकिन कहीं दोनों के रास्ते का रोड़ा रसिका दुग्गल तो नहीं बनने वाली हैं? 1 मिनट 35 सेकेंड का सस्पेंस से भरा ये ट्रेलर बहुत ही शानदार है।
'शेखर होम' में कीर्ति कुल्हारी भी हैं
इसका डायरेक्शन Srijit Mukherji और रोहन सिप्पी ने मिलकर किया है। कहानी अनिरुद्ध गुहा, वैभव विशाल और निहारिका पुरी ने लिखी है। Sameer Gogate ने इसे प्रोड्यूस किया है। शो में कीर्ति कुल्हारी भी हैं।
कब और कहां देखें 'शेखर होम'?
आप इसे जियो सिनेमा एप पर देख सकते हैं। इसके लिए आपको इस एप का सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जोकि 29 रुपये से शुरू होता है। ये शो स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले 14 अगस्त को स्ट्रीम होगा।
'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है। हालांकि, इसे मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है। जहां राम के किरदार में रणबीर कपूर पर लंकापति बनकर यश भारी पड़ गए…
'बॉर्डर' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म और 'सुराग' जैसे क्लासिक शो के एक्टर सुदेश बैरी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर हमला बोला है, और उन लोगों को जमकर कोसा है, जो…
भारतीय सिनेमा की पहली फीमेल सुपरस्टार कही जाने वालीं श्रीदेवी बॉलीवुड की भी पहली लेडी सुपरस्टार रहीं। देश ही नहीं, दुनियाभर में भी उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग रही। यहां तक…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हाल ही एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कुछ ब्राह्मण बच्चे मंत्रोच्चारण करते और वेदों की पढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। इस…
टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे जबसे रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' में आई हैं, तबसे चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि शो में दूसरे कंटेस्टेंट्स के साथ उनकी अक्सर…
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके…
'जन नायकन' को दर्शकों और समीक्षों से नेगेटिव रिव्यूज ही मिले हैं, लेकिन बावजूद इसके अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय, जो अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी हैं, अपने फैनडम…