शर्लिन चोपड़ा ने कराई ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी, वीडियो शेयर कर बताया तो लोग हुए उनकी अंग्रेजी पर फिदा
Updated on
12-11-2025 04:43 PM
एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा अक्सर अपने दिलकश अवतार के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। वह एक बार फिर से चर्चा में हैं क्योंकि उन्होंने अपना ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवाने का फैसला किया है। इसके बारे में एक वीडियो शेयर किया है और ये कदम उठाने के पीछे की वजह भी बताई है। अब लोग उनके इस फैसले पर कम, उनकी अंग्रेजी पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
दरअसल, शर्लिन चोपड़ा ने 11 नवंबर को एक वीडियो शेयर किया और उसमें इंग्लिश में बोलते हुए सबकुछ बताया कि वह लंबे समय से शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द से जूझ रही थीं और सबकी जड़ उनका ब्रेस्ट इम्प्लांट था, और अब वह उसे हटवाने जा रही हैं।
शर्लिन चोपड़ा हटा रही हैं ब्रेस्ट इम्प्लांट
कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'अगस्त 2023 में, मैंने अपने चेहरे से सारे फिलर्स हटवा लिए थे ताकि मैं अपनी असली शक्ल में दिख सकूं। और आज मैं ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी करवा रही हूं, जिससे लाइफ में किसी भी तरह का बोझ न रहे।' इसमें उन्होंने ये भी जिक्र किया कि वह किसी की आलोचना नहीं कर रही हैं। सिर्फ वो बता रही हैं कि उन्होंने खुद को वैसे अपनाने का फैसला किया, जैसी वह हैं
शर्लिन चोपड़ा की अंग्रेजी पर फिदा फैंस
अब इस दौरान लोगों ने उनके इस फैसले पर तो कुछ नहीं कहा। अंग्रेजी पर भर-भरकर कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा, 'अंग्रेजी तो अच्छी बोल लेती है।' एक ने लिखा, 'मैंने तो पहली बार इन्हें इतनी फर्राटेदार इंग्लिश बोलते देखा।' एक ने लिखा, 'आपने अच्छे से पढ़ाई की है।' एक ने लिखा, 'आपकी इंग्लिश बहुत अच्छी है।' एक ने लिखा, 'पहली बार आप मुझे अच्छी लग रही हैं।' वहीं कुछ ने उनके इस फैसले की भी तारीफ की और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…