गलतियां करते हैं और उनसे... आखिरी मैच हारने के बाद भावुक हुए शिखर धवन, अपनी कप्तानी पर कही बड़ी बात
Updated on
20-05-2023 08:12 PM
धर्मशाला: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर 2023 के अपने आखिरी लीग मैच में हार का सामना करने के बाद खिताब की दौड़ से पंजाब किंग्स बाहर हो गई है। पीबीकेएस के कप्तान शिखर धवन ने आरआर से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने 15-20 रन कम बनाए। मैन ऑफ द मैच देवदत्त पडिक्कल (51) और यशस्वी जायसवाल (50) की अर्धशतकीय पारियों के बाद शिमरोन हेटमायर के 46 रन के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग क प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है।
पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 187 रन बनाए थे लेकिन राजस्थान ने दो गेंद शेष रहते छह विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सैम करन की नाबाद 49 रन की पारी के अलावा पांचवें विकेट के लिए जितेश शर्मा (44) के साथ 44 गेंद में 64 और छठे विकेट के लिए शाहरुख खान (नाबाद 41) के साथ 37 गेंद में 73 रन की अटूट साझेदारी के दम पर पंजाब किंग्स ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
मैच के बद धवन ने कहा, ‘ खराब शुरुआत के बाद जितेश, शाहरुख और करन ने मैच में हमारी वापसी कराई लेकिन हमने अच्छी गेंदबाजी नहीं की। मुझे लगता है कि इस मैदान पर 200 का लक्ष्य खड़ा करना अच्छा होता।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि हम एक मैच के तीनों विभाग में अच्छा करने में नाकाम रहे। यह एक युवा टीम है और हमारे प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही।’
धवन ने कहा कि कप्तान के तौर पर उन्होंने टूर्नामेंट में काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, ‘ एक कप्तान के रूप में मैंने बहुत कुछ सीखा है। हम गलतियां करते हैं और उनसे हम बहुत कुछ सीखते हैं।'बता दें कि पंजाब किंग्स आईपीएल 2023 में अपने खेले गए 14 मैचों में से सिर्फ 6 मुकाबले ही जीतने में सफल हो पाई। उन्होंने 12 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में 8वें पायदान पर सीजन खत्म किया है।
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…