शिखर धवन ने पहले 10 साल बड़ी लड़की से की थी शादी, अब फिर से पवित्र बंधन में बंधने को तैयार, देखें प्री वेडिंग इवेंट की तस्वीरें
Updated on
21-02-2026 12:47 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी शिखर धवन लंबे समय से सोफी शाइन को डेट कर रहे थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही फिर सोफी से सगाई कर ली थी। अब वह कुछ दिनों में ही सोफी से शादी करने वाले हैं। दोनों की वेडिंग के प्री वेडिंग इवेंट भी शुरू हो गए हैं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं। हाल ही में उनके संगीत की फोटोज सामने आई थीं। अब खुद गब्बर की होने वाली दुलहन सोफी ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
हालांकि वो फोटोज शेयर करते हुए सोफी ने यह नहीं बताया कि यह कौनसे इवेंट की फोटोज हैं। लेकिन शिखर और सोफी के कपड़ों से ऐसा लग रहा है कि यह तस्वीरें दोनों की हल्दी के इवेंट की हैं।
ट्रेडिशनल कपड़ों में जच रही थीं सोफी शाइन
आयरलैंड की सोफी शाइन पर ट्रेडिशनल आउटफिट गजब के लग रहे हैं। उन्होंने शेयर की गई तस्वीरों में लहंगा पहना हुआ है, जोकि उनपर काफी ज्यादा जच रहा है। सोफी ने लाल और गोल्डन रंग का लहंगा पहना हुआ है। वहीं शिखर धवन ने वाइट कुर्ते पजामे पर येलो कलर की वेस्ट कोट पहन रखी है। दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
शिखर ने इससे पहले 10 साल बड़ी लड़की से रचाई थी शादी
बता दें कि सोफी शाइन के साथ शिखर धवन की दूसरी शादी होने जा रही है। उससे पहले उन्होंने अपने से 10 साल बड़ी लड़की आयशा मुखर्जी से शादी रचाई थी। 2012 मो दोनों की शादी हुई थी। पहली वाइफ से शिखर धवन का एक बच्चा भी है, जिसका नाम जोरावर है। जोरावर का जन्म 2014 में हुआ था। शिखर और आयशा का डाइवोर्स 2023 में हुआ था। आयशा और शिखर धवन के बेटे जोरावर को आईपीएल के दौरान कई बार स्टेडियम मे देखा गया है।
नई दिल्ली: बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। पहले मैच में शिकस्त झेलने के बाद बांग्लादेशी टीम ने इस मैच…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। वेस्टइंडीज के महानतम और खेल इतिहास के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर्स में शुमार सर गार्फील्ड सोबर्स का 89 साल…
नई दिल्ली: बीसीसीआई ने शुक्रवार को रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ रविवार को लॉडर्स पर तीसरा वनडे उनका आखिरी…
नई दिल्ली: क्रिकेट जगत के इतिहास में एक ऐसे चैप्टर का अंत हो गया, जिसने क्रिकेट को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर…
कार्डिफ: भारत और इंग्लैंड के बीच कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट के नाम एक ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज…
लंदन: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के माता-पिता , गुरुनाथ शर्मा और पूर्णिमा शर्मा, भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे से…
कार्डिफ: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में खराब फॉर्म से जूझ रहे रोहित शर्मा का टीम मैनेजमेंट ने खुलकर समर्थन किया है। भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु…