Select Date:

शिल्पा शेट्टी 'बास्टियन' में हर रोज 2-3 करोड़ कमाती हैं? शोभा डे के दावों का पार्टनर ने बताया सच

Updated on 25-02-2026 12:27 PM
फेमस राइट और सोशलाइट शोभा डे ने हाल ही में ये दावा किया था है कि शिल्पा शेट्टी का मुंबई वाला लग्जरी रेस्टोरेंट 'बास्टियन' हर रात करीब 2-3 करोड़ रुपये की कमाई करता है। उन्होंने इसे एक 'कुबेर का खजाना' बताया था और कहा था कि यहां लोग लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी कारों में आते हैं और हर टेबल पर लाखों का बिल बनता है। अब इस रेस्टोरेंट के को-ओनर रंजीत बिंद्रा ने शोभा डे के दावों पर रिएक्शन दिया है।

हाल ही में कर्ली टेल्स के साथ एक बातचीत में, बिंद्रा और शिल्पा ने बैस्टियन के सफर के बारे में बताया। उन्होंने इस रेस्टोरेंट के शुरुआती दिनों से लेकर मुंबई में सबसे फेमस रेस्टोरेंट सीरीज में से एक बनने तक के सफर और पार्टनरशिप को लेकर बातें कीं। शिल्पा ने साल 2019 में 'बैस्टियन ब्रांड' के फाउंडर रंजीत के साथ पार्टनरशिर की। अब वह ब्रांड की को-ओनर हैं और इसमें उनकी 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

कस्टमर से लेकर पार्टनर बनने तक का सफर

शिल्पा शेट्टी के बास्टियन की को-ओनर बनने की बात करें तो उन्होंने साल 2016 में एक कस्टमर के रूप में पहली बार बास्टियन में कदम रखा था। उन्होंने उस दिन से लेकर उनके पार्टनर बनने को लेकर बात की।

शिल्पा पहली बार वहां कस्टमर बनकर पहुंचीं

उन्होंने कहा, 'मुझे बेहद खुशी है कि मेरी और रंजीत की मुलाकात हुई। उनसे मेरी मुलाकात 2016 में बास्टियन में हुई थी, जब मैं वहां एक कस्टमर के तौर पर गई थी। तभी हमारी बातचीत शुरू हुई और उन्होंने मुझे बताया कि वह वर्ली में एक और आउटलेट खोल रहे हैं, जो आगे चलकर एक मशहूर जगह बन गया। लेकिन मैं इसके पीछे की कहानी शेयर करना चाहती हूं।'

शिल्पा ने कहा- उस समय वह जगह बिल्कुल खाली पड़ी थी

उन्होंने कहा, 'मैं बिल्कुल भी कन्विन्स्ड नहीं थी क्योंकि उस समय वह जगह बिल्कुल खाली पड़ी थी। उन्हें पूरा यकीन था कि वह उस लोकेशन को एक सफल रेस्टोरेंट में बदल देंगे। हमने कोविड के दौरान शुरुआत की, लेकिन यहीं से बास्टियन ब्रांड को सही मायने में पहचान मिली। आज, बास्टियन के तहत हमारे चार अलग-अलग ब्रांड में आठ रेस्टोरेंट हैं।'

'मेरी हमेशा से यही इच्छा थी कि शिल्पा बास्टियन का हिस्सा बनें'

रंजीत बिंद्रा ने शिल्पा शेट्टी को पार्टनर के रूप में चुनने पर अपने विचार शेयर किए। वहीं, रंजीत बिंद्रा ने बताया कि शिल्पा शेट्टी की मौजूदगी ने इस वेंचर में एक अलग ही एनर्जी भर दी। उन्होंने कहा, 'उनमें एक अलग ही ऊर्जा थी। जब भी मैं उनसे बात करता था तो हमेशा एक पॉजिटिव माहौल महसूस होता था। मेरी हमेशा से यही इच्छा थी कि शिल्पा बास्टियन का हिस्सा बनें और मैं सही था। वह मेरी लकी चार्म हैं।'

बास्टियन को मुनाफा कमाने में करीब चार साल लगे

किसी हॉस्पिटैलिटी ब्रांड के साथ किसी सेलिब्रिटी के जुड़ने पर भी बात की। रंजीत ने कहा, 'सेलिब्रिटी होना मायने रखता है क्योंकि इससे आपको एक्सपोजर मिलता है। इससे लोग आपको हर जगह पहचानने लगते हैं। शिल्पा इस भूमिका को बखूबी निभाती हैं। उनकी सलाह को हमेशा मैं अहमियत देता हूं और वो मेरी बड़ी बहन जैसी हैं, इसलिए वह जो भी कहती हैं, मैं बस उन्हें फॉलो करता हूं।' उन्होंने ये भी कहा कि बास्टियन को मुनाफा कमाने में करीब चार साल लगे।

बास्टियन एक दिन में 2-3 करोड़ रुपये कमाता है?

अब बात करते हैं बास्टियन के एक दिन की कमाई की। जब उनसे इस बारे में पूछा गया जिनमें कहा गया था कि बास्टियन एक दिन में 2-3 करोड़ रुपये कमाता है, तो रंजीत बिंद्रा ने जवाब देते हुए कहा, 'मुझे उम्मीद है कि यह सच हो। मुझे यकीन है कि एक दिन यह सच होगा, इसलिए उम्मीद बनाए रखें।'

शोभा ने अपना आंखों देखा हाल सुनाया था

शोभा डे ने बास्टियन की कमाई को लेकर कहा था कि कथित तौर पर हर रात 2-3 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। उन्होंने कहा था- यहां कस्टमर्स एक रात बाहर बिताने के लिए लाखों रुपये खर्च करते हैं। शोभा ने अपना आंखों देखा हाल सुनाते हुए कहा था, 'मुंबई में जिस तरह का पैसा है वो हैरान करने वाला है। मुंबई के एक अकेले रेस्टोरेंट का कारोबार एक रात में 2-3 करोड़ रुपये का है। आम दिनों में ये कमाई 2 करोड़ रुपये और वीकेंड पर 3 करोड़ रुपये के आसपास है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
बॉलीवुड में अक्सर एक्टर के बेटे एक्टर बनने का ही सपना देखा करते हैं लेकिन इस मामले में आर माधवन के बेटे काफी अलग हैं। माधवन के बेटे वेदांत की…
 18 July 2026
1960 के दशक में जब हिंदी सिनेमा पर कई बड़े और बेहतरीन एक्टर छाए हुए थे। एक तरफ ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार तो दूसरी तरफ लाजवाब राज कपूर और जुबली…
 18 July 2026
सलमान खान को मिली धमकियों के बाद, अब आमिर खान, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नए निशाने पर आ गए हैं। बिश्नोई गैंग की तरफ से आमिर को जान से मारने…
 18 July 2026
सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस शनिवार, 18 जुलाई को सफदरजंग अस्पताल ले गई, जिसका प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और खूब बवाल मचा हुआ है। इस बीच कॉकरोच जनता पार्टी के…
 18 July 2026
क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म 'द ओडिसी' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है। रिलीज होते ही इस फिल्म ने अजय देवगन की 'धमाल 4' और आलिया भट्ट…
 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
Advt.