Select Date:

मुंबई में शिल्पा शेट्टी ने खोला नया रेस्टोरेंट, ओपनिंग पर पैपराजी को इस अंदाज में खिलाया पिज्जा

Updated on 28-11-2022 07:15 PM

ऐसे कई बॉलीवुड सितारे हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अलावा बिजनेस में भी अपना हाथ आजमाया है. शिल्पा शेट्टी का नाम भी उन्हीं सितारों की लिस्ट में शुमार हो गया है. एक्टिंग के अलावा हमने शिल्पा शेट्टी को रियलिटी शो में बतौर जज देखा है.  इसके अलावा वे यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए भी योग और कुकिंग टिप्स देती हुई नजर आती हैं.  अब शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट शुरू किया है, जिसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इन दिनों इंटरनेट पर  शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसमें वो पैपराजी को अपने रेस्टोरेंट के बाहर पिज़्ज़ा खिलाती हुई नजर आ रही हैं.

शिल्पा शेट्टी की प्रोफेशनल लाइफ में एक नया टर्न आया है. एक्टिंग के अलावा शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में मुंबई में अपना एक पिज़्ज़ा रेस्टोरेंट ओपन किया है. शिल्पा शेट्टी के इस Pizza रेस्टोरेंट का नाम 'बिज़्ज़ा' है. इसी बीच सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है. इस वीडियो में शिल्पा अपने नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग के बाद बाहर खड़े पैपराजी को पिज्जा बांटती  हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा पैपराजी से बात करते हुए कह रही हैं कि, 'वैसे तो मुंह मीठा कराया जाता है, लेकिन आज आप अपना मुंह पिज़्ज़ा कीजिए'. सोशल मीडिया पर फैंस को शिल्पा का यह अंदाज बेहद पसंद आ रहा है.

अपने नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग में शिल्पा अपने बेटे वियान और बेटी समीशा के साथ पोज़ देती हुई भी दिखाई दीं. शिल्पा शेट्टी अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं. मौका चाहे जो भी हो शिल्पा अपने लुक से सभी का ध्यान खींच लेती हैं. 'बिज़्ज़ा' की ओपनिंग में भी शिल्पा शेट्टी ने अपने फैशन सेंस से फैंस का दिल जीत लिया. रेस्टोरेंट ओपनिंग में शिल्पा बेहद सिंपल लुक में नजर आईं. शिल्पा ने रेड कलर की ट्यूनिक ड्रेस पहनी हुई थीं. अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने बैंगल्स पहने थे और बालों को खुला छोड़ा था. शिल्पा शेट्टी का यह वीडियो इंसटैंटबॉलिवुड के ऑफिशियल इंस्टा हैंडल से शेयर किया गया है.



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 July 2026
जब साल 2023 में 'OMG 2' रिलीज होने वाली थी, तो इसका सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ काफी विवाद हुआ था। फिल्म में यौन शिक्षा के साथ धार्मिक विषय को…
 17 July 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और फैंस के थलपति, विजय जहां इन दिनों अपने एक्‍ट‍िंग करियर की आख‍िरी फिल्‍म 'जन नायकन' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं, वहीं उनके बेटे जेसन…
 17 July 2026
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने जहां सोनम वांगचुक को सपोर्ट किया है और सरकार से उनकी मांगें सुनने की अपील की है, वहीं कुनिका सदानंद ने भी सपोर्ट किया। कुनिका ने…
 17 July 2026
एक्टर-सिंगर सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने ट्विटर पर ICICI लोम्बार्ड की सार्वजनिक रूप से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके अस्पताल में भर्ती होने के खर्च के लिए किए…
 17 July 2026
आमिर खान के बाद अब उनकी एक्स-वाइफ किरण राव ने आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक का सपोर्ट किया है, और मोदी सरकार पर गुस्सा निकाला है। किरण राव ने…
 16 July 2026
क्रिस्टोफर एडवर्ड नोलन। सिनेमा की दुनिया का वो नाम, जिसका जिक्र होते ही हर आंख में चमक आ जाती है। एक ऐसे राइटर-डायरेक्‍टर-प्रोड्यूसर जिनकी फिल्‍मों को क‍िसी स्‍टारपावर की जरूर…
 16 July 2026
'लॉक अप 2' में जब से शिल्पा शिंदे ने एंट्री की है, अंदर का माहौल ही बदल गया है। पहले वह गोविंदा को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा से उलझीं,…
 16 July 2026
सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल पर 18 दिन पूरे हो चुके हैं, पर उनका आमरण अनशन अभी भी जारी है, जिसे लेकर आम जनता से लेकर सेलेब्स तक ने चिंता…
 16 July 2026
दिग्‍गज एक्‍टर शेखर सुमन जब से यूट्यूब पर अपना लेट-नाइट टॉक शो 'शेखर टुनाइट' लेकर आए हैं, वह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। मई 2026 में शुरू हुए इस शो के…
Advt.