मिलेगा शिल्पा शेट्टी के शेयर खरीदने का मौका, आ रहा मामाअर्थ का आईपीओ
Updated on
30-12-2022 06:24 PM
नई दिल्ली : लोकप्रिय ब्यूटी प्रोडक्ट ब्रैंड मामाअर्थ की मूल कंपनी Honasa Consumer Limited ने आईपीओ के लिए सेबी को आवेदन दिया है। यह कंपनी आईपीओ के जरिए पैसा जुटाना चाहती है। मामाअर्थ 10 रुपये फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर ऑफर करेगी। इस आईपीओ (Mamaearth IPO) में 400 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू जारी होगा। इसके अलावा 46,819,635 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इस ऑफर फॉर सेल में कंपनी के कई प्रमोटर्स अपने शेयर बिक्री के लिए रखेंगे। इनमें शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के शेयर भी शामिल हैं।
ऑफर फॉर सेल में कंपनी के प्रमोटर वरूण अलघ के 3186300 शेयर और गजल अलघ (Ghazal Alagh) के 1 लाख शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इसके अलावा कुनाल बहल के 777672 शेयर, ऋषभ हर्ष मारीवाला के 477300 शेयर, रोहित कुमार बंसल के 777672 शेयर ऑफर फॉर सेल में होंगें। इसके अलवा शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के 554700 शेयर भी आईपीओ में बिक्री के लिए रखे जाएंगे। इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेएम फाइनेंशियल, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, जेपी मॉर्गन इंडिया और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड हैं।
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग ने चालू वित्त वर्ष (2026-27) के लिए कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स (CII) बढ़ा दिया है। इसका इस्तेमाल जमीन-जायदाद (प्रॉपर्टी), शेयर और गहने बेचने पर होने वाले…
नई दिल्ली: सैटकॉम के क्षेत्र में एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। स्पेस रेगुलेटर IN-SPACe ने रिलायंस जियो के लगभग 1,600 लो अर्थ ऑर्बिट (LEO)…
नई दिल्ली: यह कहानी है मुंबई के रहने वाले अमन सेन की। उन्होंने लीक से हटकर अपना खुद का रास्ता बनाया। कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर उन्होंने कारोबार…
नई दिल्ली: देश में जल्दी ही प्लास्टिक के नोट देखने को मिल सकते हैं। आरबीआई ने नोटों की छपाई के लिए ओपेसिफाइड पॉलिमर सब्सट्रेट शीटों के निर्माण तथा आपूर्ति के…
कानपुर: कानपुर का अपना पराग मिल्क ब्रैंड जल्द ही आम लोगों के घरों में दोबारा दस्तक देगा। नैशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड ने मदर डेयरी ब्रैंड से 2019 से तैयार मिल्क…
नई दिल्ली: एशियाई बाजारों में गिरावट के बीच घरेलू शेयर बाजार आज तेजी के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 250 अंक से अधिक उछल गया जबकि नेशनल स्टॉक…
नई दिल्ली: रूसी कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर अमेरिका के प्रस्तावित टैरिफ से ग्लोबल ऑयल मार्केट में नई अस्थिरता आ सकती है। लेकिन, सीमित अतिरिक्त प्रोडक्शन क्षमता और जारी…